बचपन की इस तस्वीर में नहीं पहचान पाएंगे कौन है ये एक्ट्रेस, बर्थडे पर वायरल हुई चाइल्डहुड फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 21 सिंतबर को अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनकी बहन करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन को एक खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बेबो यानी करीना कपूर खान 21 सिंतबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स व फैंस अपने-अपने अलग-अलग अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनकी बड़ी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन को एक खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
करिश्मा कपूर ने करीना को बर्थडे विश करने के लिए एक थ्रोबैक फोटो को इंस्तेमाल किया है और उन्हें दुनिया की बेस्ट सिस्टर बताया है। उन्होंने अपने और करीना के बचपन की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि करिश्मा अपनी छोटी बहन के साथ मुस्कुराती दिख रही हैं। इस थ्रोबैक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने करीना कपूर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारी तरफ रहूंगी, दुनिया की सबसे प्यार बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं'।
इन थ्रोबैक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही रणवीर सिंह, प्रियंका खन्ना, सबा अली खान, मनीष मल्होत्रा, कनिका कपूर ने कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की मुबारकवाद दी हैं। वहीं फैंस भी कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनें बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।
फोटो में करीना कपूर खान पिंक कलर की स्वेट शर्ट और जींस पहने नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा कपूर ग्रे कलर की स्वेट शर्ट और ब्लैक कलर के प्लाजो में पोज देती दिख रही हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान बहन होने के साथ साथ अच्छी दोस्त भी दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते और धूमते हुए देखा जाता है।