Who Is Payal Ghosh: अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष है कौन?

Who Is Payal Ghosh एक्ट्रेस पायल घोष का नाम इस वक्त सुर्खियों में हैं वजह??? एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।आपको बताते हैं कि पायल घोष आखिर हैं कौन जिन्होंने इतने साल बाद आनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 07:45 AM (IST)
Who Is Payal Ghosh: अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष है कौन?
फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई है

नई दिल्ली, जेएनएन। ऐक्ट्रेस पायल घोष का नाम इस वक्त सुर्खियों में हैं, वजह??? एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये मामला करीब 5 से 6 साल पुराना है, लेकिन एक्ट्रेस ने अब अनुराग पर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है अनुराग ने उन्हें घर बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती की थी। इस मामले पर अनुराग भी अपना पक्ष रख चुके हैं और उनकी वकील प्रियंका खिमाणी भी आरोपों को बेबुनियाद बता चुकी हैं। इन सारे आरोप-प्रत्यारोपों के बीच हम आपको बताते हैं कि पायल घोष आखिर हैं कौन जिन्होंने इतने साल बाद आनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

यहां से की एक्टिंग की शुरुआत

13 नवंबर 1989 को कोलकाता में पायल का जन्म हुआ। पायल ने कोलकाता के सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है और कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की पढ़ाई की। पायल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीन बीन स्टारर टीवी फिल्म शार्प पेरिल (Sharpe's Peril) से की। हालांकि इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। फिल्म में उन्होंने गांव की लड़की और बंगाली स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का रोल निभाया था।

इस फेमस टीवी सीरियल का बनीं हिस्सा

पायल के घरवाले नहीं चाहते थे कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएं, लेकिन पायल को यहीं आना था इसलिए वो कोलकाता से भागकर मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने किशोर एक्टिंग एकेडमी ज्वाइन की। इसके बाद पायल को कुछ फिल्मों में रोल ऑफर हुए। पायल ने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। साल 2016 में पायल स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में भी नज़र आ चुकी हैं। इस सीरियल में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था।

ऋषि कपूर के साथ किया काम

2017 में पायल ने बॉलीवुड में कमद रखा। पायल ने पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वे ऋषि कपूर और परेश रावल के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर चली नहीं।

chat bot
आपका साथी