जब एवेंजर्स के 'हल्क' ने भी माना 'अंग्रेजी मीडियम' के एक्टर इरफ़ान ख़ान के काम का लोहा

छाबरा ने एक्टर इरफ़ान खान के बायोपिक इरफ़ान ख़ान द मैन द ड्रीमर द स्टार में कई और ऐसे ही घटनाओं का जिक्र किया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 12:24 PM (IST)
जब एवेंजर्स के 'हल्क' ने भी माना 'अंग्रेजी मीडियम' के एक्टर इरफ़ान ख़ान के काम का लोहा
जब एवेंजर्स के 'हल्क' ने भी माना 'अंग्रेजी मीडियम' के एक्टर इरफ़ान ख़ान के काम का लोहा

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्कर जीतने वाली फ़िल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में काम करने के बाद एक दिन ऐसा आया, जब एवेंजर्स के 'हल्क' ने 'इरफ़ान ख़ान' की तारीफ की। एक दिन एंजवेर्स सीरीज़ में हल्क का किरदार निभाने वाले मार्क रफैलो और इरफ़ान ख़ान न्यूयॉर्क के एक रेस्ट्रोरेंट में बैठे थे। इरफ़ान को आश्चर्य तब हुआ, जब रैफेलो ने उन्हें पहचान लिया। रफैलो ने ना सिर्फ पहचाना ही, बल्कि इरफ़ान के काम की तारीफ भी की। 

यह घटना साल 2010 की है। इस घटना का जिक्र असीम छाबड़ा ने अपनी किताब में किया है। छाबड़ा ने एक्टर इरफ़ान खान की बायोपिक 'इरफ़ान ख़ान: द मैन, द ड्रीमर, द स्टार' में कई और ऐसी ही घटनाओं का जिक्र किया है। 

किताब के मुताबिक, इरफ़ान और डायरेक्टर-स्क्रीनराइटर आदित्य भट्टाचार्य न्यू यार्क में प्रोड्यूसर लेज़ली हॉलरान (Leslie Holleran) के साथ ब्रंच कर रहे थे। अचानक इरफ़ान ने आदित्य को कोहनी मारी। उन्होंने नोटिस किया हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क रफैलो अगली टेबल पर बैठे थे। हालांकि, वह कई लोगों से घिरे हुए थे। शायद वह रफैलो के परिवार वाले थे। इरफ़ान ने आदित्य को बताया कि वह मार्क के बड़े फ़ैन हैं और उनसे बातचीत करना चाहते हैं।

इरफ़ान ने इस बारे में  प्रोड्यूसर  Leslie Holleran से बात की। हालांकि, उन्होंने मार्क से बात करने से मना कर दिया और कहा यह शायद इस समय उचित नहीं होगा। इसके बाद इरफ़ान ख़ान निराश हो गए थे। आदित्य ने कहा, 'जब हम जा रहे थे, तब इरफ़ान निराश नज़र आ रहे थे। तभी कुछ अद्भुत हुआ।' मार्क ने इरफ़ान को देखा। मार्क ने आगे से आकर इरफ़ान से हाथ मिलाया और कहा, 'मुझे आपका काम पसंद है।'

आपको बता दें कि इरफ़ान इस वक्त अपनी अगली फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' लेकर आ रहे हैं। 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। इरफ़ान इसके अलावा 'हिंदी मीडियम', 'द लंच बॉक्स' 'मदारी', 'पीकू' और 'साहब बीबी और गैंगस्टर' जैसी शानदार फ़िल्में कर चुके हैं। फिलहाल, वह बीमार हैं और उनका इलाज़ लदंन में चल रहा है। (Inputs- PTI)

chat bot
आपका साथी