जब भरी महफिल में रणवीर सिंह के सामने अर्जुन कपूर ने दीपिका पादुकोण को गले लगाकर किया था KISS, देखने लायक था पति का रिएक्शन, फोटो वायरल

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वो वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म सूर्यवंशी में भी वो कैमियो करते नजर आएंगे। रणवीर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाले हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 04:37 PM (IST)
जब भरी महफिल में रणवीर सिंह के सामने अर्जुन कपूर ने दीपिका पादुकोण को गले लगाकर किया था KISS, देखने लायक था पति का रिएक्शन, फोटो वायरल
Photo Credit : Arjun Kapoor, Ranveer Singh, Deepika Padukone Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेनएनएन। बॉलीवुड एक्टर राणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी ​इंडस्ट्री में परफेक्ट कपल की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अक्सर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने को बाद रणवीर और दीपिका ने शादी का फैसला लिया था। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। इसी बीच रणवीर और दीपिका की एक थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये वायरल हो रही तस्वीर 'फाइडिंग फैनी' की सक्सेस पार्टी की है। 'फाइडिंग फैनी' सक्सेस पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। इस पार्टी में मूवी की पूरी स्टारकास्ट के साथ ही डायरेक्टर होमी अदजानिया और फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी मौजूद थे। वहीं सामने आई तस्वीर में दीपिका, रणवीर के अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर को देखकर फैंस एक बार को हैरान हुए हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि पार्टी के बीच अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के गले लगे और अर्जुन ने दीपिका को गाल पर किस कर लिया। ये सब अर्जुन ने रणवीर के सामने किया। उस दौरान रणवीर सिंह के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

आपको बता दें कि 'फाइडिंग फैनी' मूवी में दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। इनके अलावा मूवी में पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में थे। वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वो वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी वो कैमियो करते नजर आएंगे। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी