जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने अभिषेक बच्चन की जगह रणबीर कपूर को समझ लिया था पापा !

एक मजेदार घटना के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा “एक दिन आराध्या बस रणबीर की तरफ हग करने के लिए दौड़ पड़ी। क्योंकि रणबीर ने अभिषेक बच्चन की तरह यह जैकेट और टोपी पहनी हुई थी।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:59 PM (IST)
जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने अभिषेक बच्चन की जगह रणबीर कपूर को समझ लिया था पापा !
Image Source: Aishwariya Rai Bachchan Insta Page

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर कई यंग लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं। वह अपने सुपर कूल लुक्स और हॉट पर्सनालटी से लड़कियों को लुभाने के लिए जाने जाते हैं। यहां तक ​​कि आलिया भट्ट भी पहले कई बार कह चुकीं हैं कि रणबीर कपूर को डेट करने से पहले इस हैंडसम स्टार पर उनका क्रश था। हालांकि, एक और स्टार किड है जिसे रणबीर पर क्रश है।

आराध्या का क्रश हैं रणबीर कपूर

साल 2016 जब ऐश्वर्या राय करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर के साथ नजर आईं थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐश ने एक राज खुलासा किया था। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन को रणबीर बहुत पसंद है और वो आराध्या का क्रश भी हैं।

आराध्या ने रणबीर को पापा समझ किया हग

फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान, ऐश्वर्या राय ने एक अविश्वसनीय घटना का खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि आराध्या रणबीर कपूर को देखते ही शर्मा जाती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे छोटी सी आराध्या ने रणबीर को आपने पापा अभिषेक समझ पीछे से हग कर लिया था।

रणबीर को अंकल नहीं बोलती आराध्या

एक मजेदार घटना के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या ने कहा, “एक दिन आराध्या बस रणबीर की तरफ हग करने के लिए दौड़ पड़ी। क्योंकि रणबीर ने अभिषेक बच्चन की तरह यह जैकेट और टोपी पहनी हुई थी । यह सोचकर कि वह उसके पापा है, उसने रणबीर को हग कर लिया।

46 वर्षीय अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि कैसे आराध्या बच्चन ने 'रणबीर अंकल' कहने से इनकार किया और इसके बजाय उन्हें आरके कहा। ऐश्वर्या ने रणबीर से कहा कि मैं तुम्हारे पापा की फैन थी और मेरी बेटी तुम्हारी है।  यहां तक कि आराध्या रणबीर को अंकल भी नहीं कहती आरके बुलाती है।

chat bot
आपका साथी