Mika Singh ने केआरके पर बनाया गाना, एक्टर के लिया किया इस शब्द का इस्तेमाल

कमाल आर खान ने सलमान खान पर फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के रिव्यु के माध्यम से निशाना साधा था। सलमान के बाद केआरके को मीका ने भी जमकर लताड़ लगाई। इसी बीच अब मीका सिंह ने कमाल आर खान पर बना केआरके कुत्ता गाना रिलीज कर दिया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:29 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:15 AM (IST)
Mika Singh ने केआरके पर बनाया गाना, एक्टर के लिया किया इस शब्द का इस्तेमाल
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह , Instagram: mikasingh

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान हमेशा ही किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। वहीं इन दिनों उनका बॉलीवुड के कई स्टार्स संग काफी पंगा चल रहा है। केआरके पहले ही सलमान खान की फिल्म 'राधे' और उनकी बुराई करने के चलते मुसीबत का सामना कर रहे हैं। कमाल आर खान ने सलमान खान पर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के रिव्यु के माध्यम से निशाना साधा था। इसके बाद सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। वहीं सलमान के बाद केआरके को सिंगर मीका ने भी जमकर लताड़ लगाई। वहीं दोनों एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर कर रहे थे। इसी बीच अब मीका सिंह ने कमाल आर खान की धमकियों के बावजूद उनपर एक गाना बनाया है। इस गाने का नाम 'केआरके कुत्ता' है। मीका ने 11 जून को यूट्यूब पर इस गाने का रिलीज किया है।

Guys The most awaited song of the year #Krkkutta #Barkingdog is OUTNOW Music by @toshisabri @shaaribsabri. My beta @kamaalrkhan please give ur genuine reviews I have really worked hard on this song. https://t.co/fYWD2q7pKI" rel="nofollow#mikasingh #krkkutta #kamaalrkhan #singer #bollywood pic.twitter.com/f9bfQ491qx— King Mika Singh (@MikaSingh) June 11, 2021

मीका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'केआरके कुत्ता' सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इस नए म्यूजिक वीडियो का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों साल का सबसे बहुप्रतीक्षित गाना 'केआरके कुत्ता'गाना रिलीज हो गया है। मेरे बेटे कमाल आर खान कृपया अब इस गाने पर अपना रिव्यू दें। मैंने इस गानें को बानाने में वाकई कड़ी मेहनत की है।' इसी के साथ ही मीका ने अपने इस गाने का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है।                                                                                                            

आपको बता दें कि हाल ही में केआरके ने ट्वीट में लिखा था, 'इतना भौंकता क्यों है अगर औकात नहीं है सॉन्ग रिलीज करने की तो, डर मत बिंदास रिलीज कर, मैं चाहता हूं तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे फिर देख।' मीका सिंह ने अभी तक इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीका ने अपने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द गाना रिलीज करने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी