Kiston Song: जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव की फिल्म 'रूही' का दूसरा गाना 'किस्तों' रिलीज, डरी-सहमी सी नजर आईं एक्ट्रेस

‘रूही’ फिल्म का ‘पनघट’ सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। वहीं अब इस मूवी का दूसरा नया गाना किस्तों रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको जाह्नवी का डरा हुआ अवतार देखने को मिलेगा। वहीं राजकुमार राव गाने में उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:14 PM (IST)
Kiston Song: जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव की फिल्म 'रूही' का दूसरा गाना 'किस्तों' रिलीज, डरी-सहमी सी नजर आईं एक्ट्रेस
Watch Video Janhvi Kapoor And Rajkummar Rao Movie Roohi New Song Kiston Out Video Goes Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और अभिनेता राजकुमार राव की ‘रूही’ फिल्म का ‘पनघट’ सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। वहीं अब इस मूवी का दूसरा नया गाना 'किस्तों' रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको जाह्नवी का डरा हुआ अवतार देखने को मिलेगा। वहीं राजकुमार राव गाने में उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं। महज एक घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वहीं फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के गाने 'किस्तों' में आप देख सकते हैं कि दोनों ही काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सॉन्ग के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके दोनों हाथ बंधे हुए हैं। वहीं राजकुमार राव जमीन पर घुटनों के बल बैठे हैं और उनके हाथ में गोभी का फूल है। वह जाह्नवी से कहते हैं, 'फूल है गोभी का सब्जी मत समझना। प्यार है भौरे का हमदर्दी मत समझना।' वहीं गाने में आपको वरुण शर्मा भी नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

गाना रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर एक मोशन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी कि ये गाना आज यानी 26 फरवरी को रिलीज होगा। इस मोशन वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा था, ''किस्तों' आज रिलीज हो रहा है।' आपको बात दें कि हाल ही में 'रूही' फिल्म का पहला गाना ‘पनघट’ रिलीज़ हुआ है। इसमें जाह्नवी, राजकुमार राव और वरुण के साथ डांस करती दिख रही हैं। गाने में जाह्नवी के दो रूप नज़र आ रहे हैं एक सीधी सादी लड़की और एक नेगेटिव लड़की। जहां जाह्नवी सीधी लड़की दिख रही हैं वहां एक्ट्रेस ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, और जहां वो नेगेटिव किरदार में हैं वहां उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। जब्कि राजकुमार और वरुण पूरे गाने में सूट बूट में दिख रहे हैं। वैसे आपको याद दिला दें कि फिल्म में भी जाह्नवी दो किरदारों में ही नज़र आएंगी। एक डरी सहमी से लड़की दूसरी वो लड़की जिसके ऊप प्रेत आत्मा का आया है। देखें पनघट गाने का पूरा वीडियो। इस गाने को दर्शकेां ने खूब पसंद किया गया।  

chat bot
आपका साथी