Arbaaz khan की गर्लफ्रेंड पर उनके डॉग ने किया हमला! वीडियो हो रहा वायरल

जॉर्जिया एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिए वह लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। इसी बीच अब जॉर्जिया का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में उनका पेट डॉग उनपर हमला करता नजर आ रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:49 PM (IST)
Arbaaz khan की गर्लफ्रेंड पर उनके डॉग ने किया हमला! वीडियो हो रहा वायरल
Photo Credit- Giorgia Andriani Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान काफी टाइम से अपनी गर्लफ्रेंड एक्‍ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यहीं नहीं जॉर्जिया को अरबाज के साथ उनके फैमिली फंक्शन में भी देखा जाता है। जॉर्जिया एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिए वह लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। इसी बीच अब जॉर्जिया का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में उनका पेट डॉग उनपर हमला करता नजर आ रहा है। ये वीडियो देखकर जॉर्जिया के फेंस काफी हैरान हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा-

 

View this post on Instagram

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

दरअसल, जॉर्जिया एंड्रियानी हाल ही में लंबी छुट्टी बिता कर घर लौटी हैं। उनके घर आते ही उनका पेट डॉग उन्हें देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं और उनपर हमला कर कर देता है। हालांकि इस हमले में जॉर्जिया को कोई नुक्सान नहीं हुआ है, बल्कि वह जोर-जोर से हंसते हुए नजर आ रही हैं। लगभग 5 महीने बाद मुंबई लौटी जॉर्जिया का उनके इस कुत्ते ने कुछ इस अंदाज में स्वागत क‍िया है। वीडियो से साफ है कि इतने समय बाद उनका पेट हूगो, जॉर्जिया को देख कर काफी एक्‍साइटेड हो गया और एक्‍ट्रेस को खूब प्‍यार कर रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

आपको बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी पिछले साल दिसंबर में अपने कुछ प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दुबई गयी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और कुछ डांस वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जो खूब वायरल हुए थे। शूटिंग पूरी करके जॉर्जिया अपने देश इटली चली गयी थीं। जॉर्जिया लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने फैमिली से मिली जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरों में वह पअनी फैमिली के साथ काफी खुश नजर आईं थीं।

chat bot
आपका साथी