तैमूर की बहन इनाया ने की साइकिल राइडिंग, देखिए क्यूट तस्वीरें

सैफ अली खान की बहन सोहा अली ने इनाया को पिछले साल नवरात्रि की नवमी के दिन 29 सितंबर को जन्म दिया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 03:02 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:33 AM (IST)
तैमूर की बहन इनाया ने की साइकिल राइडिंग, देखिए क्यूट तस्वीरें
तैमूर की बहन इनाया ने की साइकिल राइडिंग, देखिए क्यूट तस्वीरें

मुंबई। जिस प्रकार तैमूर अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं, उस प्रकार उनकी बहन इनाया नौमी खेमू भी इन दिनों खूब नजर आ रही हैं। सैफ अली खान की बहन सोहा अली और कुणाल खेमू की बेटी इनाया की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं और उनकी क्यूटनेस भी अपने भाई तैमूर की तरह है। 

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों यंग एक्टर्स की फैन फॉलोविंग बहुत बड़ी है। एेसे में अगर बात करें स्टारकिड्स की तो वे भी पीछे नहीं हैं। स्टारकिड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम वैसे तो सैफ और करीना के बेटे तैमूर का है लेकिन अब इस लिस्टा में इनाया का नाम भी शुमार हो चुका है क्योंकि उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर का नाम आज हर कोई जानता है। तैमूर एेसे स्टारकिड हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं और उनकी क्यूटनेस को सभी पसंद करते हैं। अब एेसा ही कुछ तैमूर की बहन इनाया के साथ हो रहा है। इनाया इन दिनों कभी स्कूल के बाहर तो कभी मॉम डैड के साथ आउटिंग पर नजर आती हैं। हाल ही में उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे साइकिल राइड कर रही हैं। साइकिल को चलाते हुए इनाया बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। 

ये हैं क्यूट इनाया। तस्वीर में देख सकते हैं कि इनाया किड्स वाली साइकिल चलाने की कोशिश कर रही हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि इनाया के साथ एक केयरटेकर हैं जो उन्हें साइकिल चलवा रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: दूसरे दिन श्रीसंत को आया गुस्सा और लिया बदला

यह भी पढ़ें: ठग्स अॉफ़ हिंदोस्तान से फातिमा का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए मोशन पोस्टर

कुछ दिन पहले सैफ, करीना, कुणाल खेमू और सोहा मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। इनके साथ तैमूर और इनाया ने भी एंजॉय किया था। मालदीव से आई तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि, पिछले साल नवरात्री के शुभ अवसर पर पटौदी खानदान में खुशियां आईं थीं। सैफ अली खान की बहन सोहा अली ने बेबी गर्ल इनाया को पिछले साल नवमी के दिन मतलब 29 सितंबर को जन्म दिया था। कुणाल-सोहा की बेबी गर्ल का नाम इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) रखा था। करीना और सैफ़ के तैमूर के बाद अब परिवार में सबसे छोटा सदस्य सोहा और कुणाल की ये बेबी ही हैं। 

chat bot
आपका साथी