Allu Arjun ने कोरोना वायरस को दी मात, 15 दिनों बाद बच्चों से मिलकर कुछ ऐसे हुए भावुक, देखें वीडियो

तेलुगु फ़िल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना को हराकर लौटे हैं। अर्जुन होम क्वारंटाइन में थे और उनकी वापसी का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बच्चों से मिलते हुए नज़र आ रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:37 PM (IST)
Allu Arjun ने कोरोना वायरस को दी मात, 15 दिनों बाद बच्चों से मिलकर कुछ ऐसे हुए भावुक, देखें वीडियो
Arllu Arjun Turns Negative. Meets his son. Photo- Video screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस पैनडेमिक ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। दूसरी लहर में सिर्फ़ आम नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में फ़िल्म सेलेब्रिटीज़ भी कोरोना की चपेट में आये हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ और दूसरी क्षेत्रीय फ़िल्म इंडस्ट्रीज़ में कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप दिखाया। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस को शिकस्त दी और पूरे दम-ख़म के साथ वापसी की। तेलुगु फ़िल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना को हराकर लौटे हैं। अर्जुन होम क्वारंटाइन में थे और उनकी वापसी का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चों से मिलते हुए नज़र आ रहे हैं। 

अल्लू ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट लिखी- 15 दिनों के क्वारंटाइन के बाद मेरा टेस्टे नेगेटिव आ गया है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस का उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि लॉकडाउन केस कम करने में मदद करेगा। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए। प्यार के लिए सभी का शुक्रिया। 

Hello everyone ! I have tested negative. I am doing well. Thank you all for the love. pic.twitter.com/srRB07Q3r3

— Allu Arjun (@alluarjun) May 12, 2021

इसके बाद अल्लू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो क्वारंटाइन से निकलकर अपने बच्चों के कमरे की तरफ़ जाते हुए दिखते हैं। बेटे उन्हें देखते ही कसकर लिपट जाता है और अल्लू कुछ देर उसके गले से लगाये रखते हैं और फर्श पर लोटपोट होते हैं। फिर बेटी को गले से लगाकर प्यार करते हैं। इस वीडियो के साथ अल्लू ने लिखा- 15 दिन क्वारंटाइन होने और नेगेटिव होने के बाद परिवार से मिल रहा हूं। बच्चों को इतना मिस किया।

Meeting family after testing negative and 15 days of quarantine. Missed the kids soo much 🖤 pic.twitter.com/ubrBGI2mER— Allu Arjun (@alluarjun) May 12, 2021

बता दें, अल्लू ने 28 अप्रैल को पोस्ट करके बताया था कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है और ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है। अल्लू ने अपने सम्पर्क में आये सभी लोगों से टेस्ट करवाने की गुज़ारिश की थी। साथ ही फैंस से किसी तरह की फिक्र ना करने के लिए भी कहा था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

बता दें, अल्लू की फ़िल्म पुष्पा 13 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। यह पैन-इंडिया रिलीज़ है, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी आएगी। रश्मिका मंदाना फ़िल्म में अल्लू की हीरोइन हैं।

chat bot
आपका साथी