Kajol और अजय देवगन की बेटी नीसा ने मां के गानों पर स्कूल में दी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल

नीसा के वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट्स किये हैं। एक फैन ने लिखा कि नीसा के माता-पिता अगर मशहूर भी नहीं होते तो भी उनके बहुत सारे फैंस होते। उनके अंदर वो बात और क्षमता है। नीसा देवगन सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ़ साउथईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:00 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:07 PM (IST)
Kajol और अजय देवगन की बेटी नीसा ने मां के गानों पर स्कूल में दी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल
Nysa Devgan with mother Kajol. Photo- Instagram/Kajol

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जिनकी सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रियता है। हालांकि, नीसा अभी पढ़ाई कर रही हैं, मगर सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें और वीडियो ख़ूब वायरल होते हैं। उनके फैंस एकाउंट्स तक बने हुए हैं। अब नीसा का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो स्कूल में अपनी मां काजोल के सुपरहिट गानों पर थिरकती नज़र आ रही हैं। 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर नीसा के एक फैन एकाउंट ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीसा ग्रुप डांस कर रही हैं। बोले चूड़ियां, सजदा, तेरे नैना जैसे गानों पर नीसा ने ग्रुप परफॉर्मेंस दी। अंत में करीना कपूर ख़ान और शाहिद कपूर के गाने नगाड़ा पर नीसा परफॉर्मेंस देती हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nysa devgan ♡ (@nysadevganx)

नीसा के वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट्स किये हैं। एक फैन ने लिखा कि नीसा के माता-पिता अगर मशहूर भी नहीं होते तो भी उनके बहुत सारे फैंस होते। उनके अंदर वो बात और क्षमता है। नीसा देवगन सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ़ साउथईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं। नीसा को ट्रैवलिंग का काफ़ी शौक़ है और कॉमेडी फ़िल्में पसंद हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। 2001 में इससे पहले काजोल का मिसकैरेज हुआ था। तभी काजोल की फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद काजोल को एक और मिसकैरेज हुआ था। नीसा सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और उनकी तस्वीरें काफ़ी पसंद की जाती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है, जिसका अजय देवगन ने समय-समय पर विरोध किया और बेटी के लिए स्टैंड लिया। नीसा ने धीरूभाई अम्बानी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। नीसा, अजय देवगन के काफ़ी क़रीब हैं और अजय भी नीसा के लिए डोटिंग डैड हैं। जब नीसा छोटी थीं, तब अजय देवगन उनके साथ टीवी पर टॉम एंड जैरी शो देखा करते थे।

काजोल नेटफ्लिक्स की फ़िल्म त्रिभंग में नज़र आयी थीं, जिसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस और रेणुका शहाणे ने निर्देशित किया था।

chat bot
आपका साथी