देवानंद के गाने पर धर्मेंद्र ने कुछ इस तरह किया लिप सिंक, फैंस बोले- दिल अभी भरा नहीं...

सोशल मीडिया के दौर में भी धर्मेंद्र के चाहने वालों की कमी नहीं है और इसका अंदाज़ा उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स से हो जाता है जहां धर्मेंद्र के लिए फैंस का प्यार देखते ही बनता है। धर्मेंद्र अक्सर अपनी पुरानी यादों को सोशल मीडिया में पोस्ट करते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:34 AM (IST)
देवानंद के गाने पर धर्मेंद्र ने कुछ इस तरह किया लिप सिंक, फैंस बोले- दिल अभी भरा नहीं...
Dharmendra sings Dev Anand song. Photo- Screenshot/Dharmendra Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के आइकोनिक एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों को अपनी अदाकारी और अपने अंदाज़ से प्रभावित किया। पर्दे पर उनके प्रेज़ेंस फैंस के दिलों में ना जाने कितने अरमान जगा जाती थी। ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के दौर से रंगीन सिनेमा तक, धर्मेंद्र ने अपने किरदारों और शख़्सियत से एक अलग ही मुकाम हासिल किया है।

सोशल मीडिया के दौर में भी धर्मेंद्र के चाहने वालों की कमी नहीं है और इसका अंदाज़ा उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स से हो जाता है, जहां धर्मेंद्र के लिए फैंस का प्यार देखते ही बनता है। धर्मेंद्र अक्सर अपनी पुरानी यादों और दिनचर्या के वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हैं, जिन्हें फैंस ख़ूब लाइक और कमेंट करते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में धर्मेंद्र देवा आनंद की फ़िल्म हम दोनों के रोमांटिक गाने अभी ना जाओ छोड़कर पर लिप सिंक कर रहे हैं। ख़ुद रोमांटिक एक्शन हीरो के रूप में लोकप्रिय रहे 85 साल के धर्मेंद्र को इस अंदाज़ में देखना उनके फैंस के लिए भी सुखद अनुभव है। धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ बताया कि यह उनका फेवरिट गाना है। इस वीडियो पर धर्मेंद्र को ख़ूब कमेंट मिल रहे हैं। एक फीमेल फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि उसे 40s में पैदा होना चाहिए था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धर्मेंद्र इन दिनों फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने फार्म हाउस पर रहते हैं, जहां वो खेती-बाड़ी का लुत्फ़ उठाते हैं। धर्मेंद्र फार्म हाउस के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने अपना  एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो स्विमिंग पूल में वाटर एरोबिक्स करते नज़र आ रहे थे। इस वीडियो को फैंस ने ख़ूब पसंद किया था और इस उम्र में उनकी फिटनेस की तारीफ़ की थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

फ़िल्मों में धर्मेंद्र ने काम करना बहुत कम कर दिया है।पिछले साल शिमला मिर्ची के ज़रिए बड़े पर्दे पर दिखायी दिये थे। हालांकि, यह फ़िल्म 5 साल देरी से रिलीज़ हुई थी। अब धर्मेंद्र अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म अपने 2 में नज़र आएंगे, जिसे अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र एक बार फिर अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ नज़र आएंगे। वहीं, पोते करण देओल के साथ पहली बार काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी