Bobby Deol का फैशन देखकर दंग रह गये सोशल मीडिया यूज़र, बोले- घर में कपड़े नहीं हैं क्या?

कुछ लोगों ने बॉबी के लुक की तुलना ड्रग्स की तलाश में गये अंडरकवर कॉप से की। कई फैंस ने बॉबी के स्टाइल को पसंद करते हुए उनके आश्रम वाले किरदार को याद किया। बॉबी को फैंस के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए सेल्फ़ी देते हुए देखा जा सकता है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:16 PM (IST)
Bobby Deol का फैशन देखकर दंग रह गये सोशल मीडिया यूज़र, बोले- घर में कपड़े नहीं हैं क्या?
Bobby Deol Trolled For His Fashion sense. Photo- Video screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आये थे। मगर, बॉबी का ड्रेसिंग स्टाइल देखकर उनके फैंस भी सदमे में आ गये। कई लोगों ने सोशल मीडिया में कमेंट करके बॉबी को उनके फैशन सेंस के लिए ट्रोल किया। 

बॉबी का वीडियो पैपराज़ी एकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें बॉबी काले रंग की सैंडो बनियान पहने हुए नज़र आ रहे हैं। बढ़ी हुई खिचड़ी दाढ़ी और सिर पर कैप है। इस वीडियो पर कई यूज़र्स ने कमेंट किये हैं। एक ने लिखा- उसको नींबू दो पहले। वहीं, एक और यूज़र ने लिखा- घर में कपड़े नहीं हैं पहनने को? कुछ यूज़र्स ने बॉबी के मास्क ना पहनने पर सवाल उठाये। हालांकि, मास्क उनके हाथ में नज़र आ रहा है।

कुछ लोगों ने बॉबी के लुक की तुलना ड्रग्स की तलाश में गये अंडरकवर कॉप से की। बहुत से फैंस ने बॉबी के स्टाइल को पसंद करते हुए उनके आश्रम वाले किरदार को याद किया। वीडियो में बॉबी को फैंस के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए सेल्फ़ी देते हुए देखा जा सकता है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, बॉबी फ़िलहाल अपने करियर के अच्छे दौर से गुज़र रहे हैं। 2020 में उनकी एक फ़िल्म क्लास ऑफ़ 83 नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, जो काफ़ी चर्चा में रही थी। बॉबी ने इसमें आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभायी थी। इसके बाद बॉबी प्रकाश झा की सीरीज़ आश्रम में नज़र आये, जिसमें उन्होंने आध्यात्मिक गुरु का नेगेटिव रोल निभाया था। ख़ास बात यह है कि ये दोनों किरदार ही बॉबी ने अपने करियर में पहली मर्तबा निभाये।

आश्रम अपने विषय की वजह से विवादों में भी रही थी और इस पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाये थे। हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद एमएक्स प्लेयर पर आयी यह सीरीज़ काफ़ी सफल रही थी। बॉबी अब नेटफ्लिक्स की सीरीज़ पेंटहाउस में अर्जुन रामपाल के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह एक थ्रिलर सीरीज़ है। 

chat bot
आपका साथी