मतदान से पहले प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अम्बानी के घर की Crazy पार्टी, देखें तस्वीरें

मुंबई आने के बाद प्रियंका की पार्टियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले वो अपनी फ़ैमिली और कज़िंस के साथ एक रेस्तरां में डिनर के लिए गयी थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 11:33 AM (IST)
मतदान से पहले प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अम्बानी के घर की Crazy पार्टी, देखें तस्वीरें
मतदान से पहले प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अम्बानी के घर की Crazy पार्टी, देखें तस्वीरें

मुंबई। मुंबई में 29 अप्रैल को लोक सभा चुनाव 2019 के लिए मतदान हुआ। डेमोक्रेसी के इस महायज्ञ में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका से मुंबई आयी हैं और उन्होंने सोमवार सुबह वोट भी डाला, मगर इससे पहले रविवार की रात प्रियंका ने अपने गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती की थी। 

प्रियंका चोपड़ा ने नाइट आउट की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका ज़मीन पर बैठी हुई हैं। कज़िन परिणीति चोपड़ा, ईशा अम्बानी और उनकी होने वाली सिस्टर इन लॉ राधिका मर्चेंट एक ही कतार में खड़ी हुई हैं।राधिका ईशा के भाई अनंत अम्बानी की गर्लफ्रेंड हैं। कुछ और दोस्त साथ में नज़र आ रही हैं। बैकग्राउंड में आइसक्रीम भी दिख रही है, जिसकी कहानी प्रियंका ने फोटो कैप्शन में बतायी है- घर पर आइसक्रीम बनायी है। मेजबान ईशा अम्बानी का शुक्रिया। तुम्हारा घर शानदार है। तुम्हें बहुत प्यार और ख़ुशियां मिलें। अभी और गर्ल्स नाइट आने वाली हैं। आलिया भट्ट तुमने कुछ मिनटों से मस्ती करने से चूक गयीं। 

 

View this post on Instagram

Making home made ice cream! Thank you to the hostess with the mostest. @_iiishmagish love u! Your home is amazing! I wish you love and laughter always. Here’s to many more girls nights!❤️💋 @aliaabhatt u Missed the madness by minutes! Love all u ladies!

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Apr 28, 2019 at 3:19pm PDT

प्रियंका के इस कैप्शन से पता चल रहा है कि आलिया भट्ट भी इस गर्ल नाइट आउट में शामिल थीं, बस आइसक्रीम पार्टी से कुछ देर पहले ही चली गयी थीं। परिणीति चोपड़ा ने फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि यह सबसे मज़ेदार नाइट आउट था। इससे पता चलता है कि वाकई सभी ने कितनी मस्ती की होगी। मुंबई आने के बाद प्रियंका की पार्टियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले वो अपनी फ़ैमिली और कज़िंस के साथ एक रेस्तरां में डिनर के लिए गयी थीं। 

 

View this post on Instagram

Mumbai diaries.. #family ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Apr 25, 2019 at 11:58am PDT

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग के साथ एक फ़िल्म साइन की है। वहीं बॉलीवुड में वो शोनाली बोस की फ़िल्म स्काय इज़ पिंक में वापसी करेंगी। इस फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी