क्या सलमान खान की इस आदत ने प्रियंका को 'भारत' छोड़ने पर किया मजबूर

सलमान खान ने हाल ही में कहा था कि इस फिल्म के लिए प्रियंका ने उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा को हजार बार फोन किया था।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 12:25 PM (IST)
क्या सलमान खान की इस आदत ने प्रियंका को 'भारत' छोड़ने पर किया मजबूर
क्या सलमान खान की इस आदत ने प्रियंका को 'भारत' छोड़ने पर किया मजबूर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का फिल्म भारत छोड़ना इतिहास बन चुका है। कटरीना कैफ उनकी जगह आ चुकी हैं और प्रियंका निक के साथ सगाई कर अपनी दुनिया में मग्न हैं। प्रियंका के इस फिल्म को छोड़ने के बाद कई तरह की ख़बरें आईं। जिसमें उनका हॉलीवुड की फिल्म साइन करना और निक जोनास से शादी करना भी शामिल था।

ये भी बताया गया कि सलमान खान और भारत के निर्देशक भी उनसे नाराज़ हैं क्योंकि प्रियंका ख़ुद दुबई में आ कर भारत में शामिल होने के लिए तैयार थीं लेकिन बाद में शूटिंग शुरू होने से 10 दिनों पहले फिल्म से हट गईं। सलमान खान ने हाल ही में कहा था कि इस फिल्म के लिए प्रियंका ने उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा को हजार बार फोन किया था। इस बीच एक नई ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका इस बात से नाराज़ थीं कि उनके अलावा फिल्म में एक और हीरोइन हैं, जो कि दिशा पाटनी हैं।

ख़बर इस तरह की है कि प्रियंका सलमान की आरामतलबी को भी जानती थीं कि वो कैसे सेट पर लेट आते हैं। उनका काम लंच टाइम के बाद शुरू होता है और इस कारण फिल्म की लीडिंग लेडी को अकेले शूट करना पड़ता है। प्रियंका काफ़ी समय से हॉलीवुड के माहौल में काम कर रही थीं इसलिए उन्हें ये बात अनप्रोफेशनल लगी। प्रियंका के भारत छोड़ने की एक वजह ये भी है। हाल ही में सलमान खान जब बिग बॉस 12 के लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे तब प्रियंका के भारत छोड़ने को लेकर भारती सिंह के साथ मज़ाक किया था।

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में बहनोई आयुष की फिल्म की ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने कहा था कि “मैं उनके लिए बहुत खुश हूं । उस वक्त हमको यह पता चलता कि उन्होंने हॉलीवुड में कोई बहुत बड़ी फिल्म साइन की है तो हम उन्हें नहीं रोकते । हमें थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उनको कभी नहीं रोकते। लास्ट मोमेंट पर मुझे पता चला, करीब शूटिंग के 10 दिन पहले। मेरी शूटिंग शुरू हो गयी थी। पर उनके शेडयूल से 10 दिन पहले पता चला कि वह पिक्चर छोड़ना चाहती हैं। हमने कहा कि क्यों नहीं अगर आप यह फिल्म नहीं करना चाहती हैं तो न करें। उस वक्त उन्होंने कुछ अलग वजह बतायी थी। अब जो भी वजह है शादी या पिक्चर। अगर उनको इंडिया में काम नहीं करना है या मेरे साथ काम नहीं करना है तो सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी करना है तो यह अच्छी बात है. उन्होंने बड़ी पहचान बनायी है। हम उनके लिए खुश हैं और उनको हमेशा ही सपोर्ट करेंगे”।

यह भी पढ़ें: …तो क्या इस दिन होने वाली है दीपिका और रणवीर की शादी !

chat bot
आपका साथी