धर्मेंद्र ने पहली बार शेयर किया करण देओल का वीडियो, देखकर आई बेटे सनी की याद

धर्मेंद्र ने करण का यह वीडियो पहली बार शेयर किया है। इस वीडियो में करण को खुले में कठिन एक्सरसाइज़ करते हुए देखा जा सकता है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 01:35 PM (IST)
धर्मेंद्र ने पहली बार शेयर किया करण देओल का वीडियो, देखकर आई बेटे सनी की याद
धर्मेंद्र ने पहली बार शेयर किया करण देओल का वीडियो, देखकर आई बेटे सनी की याद

मुंबई। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। पूरा देओल परिवार करण के डेब्यू को लेकर उत्साहित है। ख़ासकर ग्रैंड पा धर्मेंद्र, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई कल्ट फ़िल्में दी हैं और भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। अब धर्मेंद्र ने पहली बार करण का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे करण के फिटनेस फ्रीक होने का तो पता चलता ही है, साथ ही उस नाम का भी खुलासा हो जाता है, जो करण धर्मेंद्र के लिए यूज़ करते हैं।

धर्मेंद्र ने करण का यह वीडियो पहली बार शेयर किया है। इस वीडियो में करण को खुले में कठिन एक्सरसाइज़ करते हुए देखा जा सकता है। करण टॉपलेस हैं और एक भारी-भरकम हथौड़ा उठाकर उससे ट्रक के टायर को पीट रहे हैं। इसे काफ़ी मुश्किल एक्सरसाइज़ माना जाता है। आम तौर पर सेलेब्रिटी किड्स फ़िटनेस के लिए जिम ज्वाइन करते हैं, मगर करण की रगों में धर्मेंद्र और सनी देओल का ख़ून है। लिहाज़ा वो भी अपने दादा और पिता की तरह देसी अंदाज़ में एक्सरसाइज़ को प्राथमिकता देते हैं। धर्मेंद्र ने करण के इस वीडियो को शेयर करके लिखा है- अपने पिता की तरह करण। भगवान उसे अपना आशीर्वाद दे। 

 

View this post on Instagram

Karan like father, bless him👋 thanks 🙏 love 💖 you....... Love 💖 you for your response to my previous post , 🙏sorry couldn’t reply you all, Jeete raho 👋

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on Mar 12, 2019 at 10:20pm PDT

दादा धर्मेंद्र के इस जेस्चर से करण भी थोड़ा इमोशनल हो गये और उन्होंने वीडियो शेयर करने के लिए धर्मेंद्र का शुक्रिया अदा किया, जिससे खुलासा हुआ कि करण धर्मेंद्र को ग्रैंड पा या दादा जी कहने के बजाय बड़े पापा कहकर बुलाते हैं। करण ने लिखा कि प्रकृति के बीच वर्कआउट करने से बेहतर कुछ नहीं बड़े पापा।

 

करण की डेब्यू फ़िल्म पल पल दिल के पास 19 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। ख़ुद सनी देओल ने फ़िल्म को डायरेक्ट किया है। फ़िल्म का टाइटल भी धर्मेंद्र की हिट फ़िल्म ब्लैकमेल के एक बेहद लोकप्रिय गाने से लिया गया है। फ़र्स्ट लुक 14 फरवरी को रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म से करण के साथ सहर बाम्बा भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी