विराट कोहली ने बताया बेटी के नाम का मतलब, इस दिन दिखाएंगे फैंस को वामिका की झलक

अनुष्का शर्मा ने साल की शुरुआत में ही बेटी को जन्म दिया था। दोनों की बेटी वामिका की पहली झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। हाल ही में विराट ने इस बारे में खुलासा किया है कि आखिर वो और अनुष्का बेटी का चेहरा कब दिखाने वाले हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 10:25 PM (IST)
विराट कोहली ने बताया बेटी के नाम का मतलब, इस दिन दिखाएंगे फैंस को वामिका की झलक
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इसी साल माता- पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने साल की शुरुआत में ही बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद से ही दोनों काफी चर्चा में रहे। दोनों की बेटी वामिका की पहली झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। अब हाल ही में विराट ने इस बारे में खुलासा किया है कि आखिर वो और अनुष्का बेटी का चेहरा कब दिखाने वाले हैं।

दरअसल बेटी वामिका के जन्म के कुछ दिन बाद अनुष्का- विराट ने उसका नाम भी बताया। जिसके बाद बहस छिड़ गई थी कि आखिर बेटी के नाम का मतलब क्या होता है। अब हाल ही में विराट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ सवाल- जवाब का सिलसिला शुरू किया। इस दौरान एक यूजर ने विराट से बेटी के नाम का मतलब पूछा और ये भी पूछा कि वो बेटी का चेहरा कब दिखाने वाले हैं।

विराट कोहली ने इस यूजर के सवाल का जवाब बड़ी ही शालीनता के साथ दिया। विराट ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'वामिका देवी दुर्गा का ही एक और नाम है। नहीं, हमने (विराट और अनुष्का) एक जोड़े के तौर पर ये तय किया है कि हम अपनी बच्ची को तब तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं लाएंगे, जब तक उसे सोशल मीडिया की समझ नहीं होती और वो खुद अपना फैसला नहीं ले पाती।'

विराट कोहली का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से अब तक दोनों ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे पहले भी विराट और अनुष्का ने मीडिया कवरेज से परेशान होकर तमाम जर्नलिस्ट से अपील की थी कि वो खुद अपनी बेटी का चेहरा दिखा देंगे जब ठीक रहेगा। ऐसे में उनका पीछा ना करें और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

कंगना रनोट ने बिताए परिवार के साथ खुशी के पल, बोलीं- 'सबसे मुश्किल होता है आइसोलेशन'

chat bot
आपका साथी