Vidyut Jammwal ने बच्चों को दी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, देंखे वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस और जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट करते वक्त तस्वीरें वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:09 PM (IST)
Vidyut Jammwal ने बच्चों को दी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, देंखे वायरल वीडियो
Vidyut Jammwal gave self-defense training to children. photo source @mevidyutjammwal instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस और जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट करते वक्त तस्वीरें वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बच्चों को स्टैचिंग और एक्सरसाइज कराते दिख रहे हैं।

अभिनेता ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को की वीडियोज को मर्ज कर बनाया गया है, वीडियो में वो छोटे-छोटे बच्चों को स्ट्रैचिंग व एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। एक्टर विद्यू जामवाल की इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक (खबर लिखें जाने तक) 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘सभी के लिए प्रार्थना, मुझे उम्मीद है कि इस वीडियो से आपको खुशी मिलेगी।’ हाल ही में विद्युत जामवाल ने ट्विटर पर लोगों से कोरोना वायरस से सावधानियां बरतने का आग्रह किया था। साथ ही उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी डोनेट करने की भी अपील की थी।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘सनक- होप अंडर सीज’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ बंगाली फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा नजर आएगी। वो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में विद्युत और रुक्मिणी के अलावा नेहा धूपिया, चंदन रॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म कनिष्का वर्मा द्वारा निर्देशित है और विपुल शाह इसका निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को ज़ी5 पर रिलीज की जाएगी।

अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में देखा गया था। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि अभिनेता विद्युत जामवाल ने साल 2011 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

chat bot
आपका साथी