Vicky Kaushal और सनी कौशल कजिन बहन डॉली की शादी में आए नजर, देखें भावुक वीडियो

विकी कौशल ने न सिर्फ भाई सनी कौशल के साथ शादी में भाग लिया बल्कि उन्होंने डॉली की विदाई समारोह में डोली को कंधा भी दियाl विकी कौशल की बहन ने इंस्टाग्राम पर विदाई समारोह का वीडियो शेयर किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:53 PM (IST)
Vicky Kaushal और सनी कौशल कजिन बहन डॉली की शादी में आए नजर, देखें भावुक वीडियो
विकी कौशल की कजिन ने यह भावुक वीडियो शेयर किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl विकी कौशल और सनी कौशल अपनी कजिन बहन डॉली की शादी में नजर आए हैंl दोनों ने अपनी बहन डॉली के डोली को कंधे पर उठा रखा हैl विकी कौशल एक व्यस्त कलाकार हैंl हालांकि जब परिवार की बात आती है तो वह समय निकाल लेते हैंl वह अपने परिवार और चाहने वालों के बेहद करीब हैl विकी कौशल के शादी में भाग लेने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैंl इसमें वह अपनी कजिन डॉ उपासना वोहरा की शादी में नजर आए हैंl

विकी कौशल ने न सिर्फ भाई सनी कौशल के साथ शादी में भाग लिया बल्कि उन्होंने डॉली की विदाई समारोह में डोली को कंधा भी दियाl विकी कौशल की बहन ने इंस्टाग्राम पर विदाई समारोह का वीडियो शेयर किया हैl इसमें विकी कौशल अपनी बहन डॉली की डोली को उठाकर विदा करते नजर आ रहे हैंl विकी कौशल ने रॉयल ब्लू कलर का सूट पहन रखा हैl सनी कौशल भी डोली को पकड़े हुए हैंl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Vohra (@doctorupasanavohra)

विकी कौशल की कजिन ने यह भावुक वीडियो शेयर किया हैl उन्होंने लिखा है, 'भाई का प्यारl आपके प्यार से मैं अभिभूत हूंl' एक और वीडियो उन्होंने शेयर किया है जो कि विदाई सेरेमनी का हैl इसमें वह नम आंखों से परिवार को अलविदा कह रही हैंl वहीं विक्की और सनी कौशल उन्हें संभालते नजर आ रहे हैंl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Vohra (@doctorupasanavohra)

विकी कौशल इन दिनों कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैंl दोनों की हाल ही में शादी को लेकर भी कयास तेज हो गए थेl अभी तक दोनों ने अपने अफेयर की पुष्टि नहीं की है। विकी कौशल फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैं।

chat bot
आपका साथी