मां शिल्पा शेट्टी के नक्शे कदम पर चले वियान और समीशा, योग करते हुए बच्चों का क्यूट वीडियो जीत लेगा दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके दोनों बच्चे वियान और समीशा योगासन करते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:47 PM (IST)
मां शिल्पा शेट्टी के नक्शे कदम पर चले वियान और समीशा, योग करते हुए बच्चों का क्यूट वीडियो जीत लेगा दिल
Viaan and Samisha follow footsteps of mother Shilpa Shetty. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर जिम में वर्कआउट और अपने योग करते वक्त की वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोनों बच्चे वियान और समीशा योग करते दिख रहे हैं।

वीडियो में वियान योगासन कर रहे हैं और समीशा उन्हें फॉलो कर रही हैं। वहीं वीडियो में शिल्पा चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन की आवाज आ रही है, जो अपने दोनों बच्चों को योगासन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वीडियो में उनकी आवाज को सुना जा सकता है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, ‘बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। हमें एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए उनकी आदत बनानी चाहिए। बैलेंस आहार खाने, फिट रहने और मन और आत्मा पर नियंत्रण करने की आदत डालना बहुत जरूरी है। ठीक ये मैंने वियान के साथ करने की कोशिश की और अब उसे अपने छोटे फॉलोअर समीशा को योग करते हुए देखकर मुझे बहुत गर्व होता है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

उन्होंने आगे लिखा, ‘योग सच में मोटिवेशन का प्रकार है। मुझे उनके साथ, उनके लिए फिट और स्वस्थ होने की जरूरत है, जिससे की मेरे आने वाले हफ्ते शानदार हो।’ वियान और समीशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही मिनट हुए हैं लेकिन अब तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि शिल्पा के बेटे वियान की कुछ वक्त पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो वर्कआउट करते और अपने एप्स फ्लॉट करते दिख रहे थे। उनकी इस वीडियो को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो टीवी शो डांस दीवाने के सेट पर मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ श्रीलंकाई सिंगर योहानी के सॉन्ग माणिके मगे हित में डांस कर रही हैं। योहानी के इस वायरल सॉन्ग पर एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर एकदम अलग हटकर डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी