वायरल हो रहा रंजीत की बेटी का ये वीडियो, ये तस्वीरें बताती हैं फिटनेस फ्रीक हैं दिव्यांका

रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह फिटनेक फ्रीक भी हैं। उनका सोशल अकाउंट उनकी ​वर्कआउट की तस्वीरों से पटा पड़ा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 03:57 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:44 AM (IST)
वायरल हो रहा रंजीत की बेटी का ये वीडियो, ये तस्वीरें बताती हैं फिटनेस फ्रीक हैं दिव्यांका
वायरल हो रहा रंजीत की बेटी का ये वीडियो, ये तस्वीरें बताती हैं फिटनेस फ्रीक हैं दिव्यांका

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री के फेमस विलेन रंजीत ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। फिल्मों में रंजीत के विलेन के किरदार को काफी पसंद किया जाता रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि रंजीत जैसे कलाकारों ने ​​इंडस्ट्री में विलेन के रोल को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है। वहीं रंजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रंजीत अक्सर सोशल मीडिय पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। इसी बीच रंजीत ने एक और वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी दिव्यांका बेदी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

Nearing 80 yrs, only my daughter can make me dance (on her fingers)

A post shared by Ranjeet (@ranjeetthegoli) on Jun 1, 2020 at 10:27pm PDT

एक्टर ​रंजीत ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है उस वीडियो में वह अपनी बेटी दिव्यांका बेदी के साथ जिम में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिव्यांका जिम के कपड़ों में वर्कआउट के मूड में नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में रंजीत ​एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' के फेमस गाने 'महबूबा महबूबा...' पर अपनी बेटी के साथ धमाकेदार डासं करते नजर आ रहे हैं। उनके इस स्टाइल को लेकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।

इस वीडियो को रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, '80 साल के करीब, केवल मेरी बेटी ही मुझे नचा सकती है (अपनी उंगलियों पर)।' रंजीत के इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स जैसे टाइगर श्रॉफ और सूरज पंचोली ने भी कमेंट किया है। वहीं अबतक इस वीडियो को 9 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

Find light - make pose.. because, influenza! #vanitea

A post shared by

 

View this post on Instagram

Shaping Up // Making Shapes

A post shared by Divyanka Bedi (@gigi_b.e) on May 25, 2020 at 7:57am PDT

आपको बता दें कि रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह फिटनेक फ्रीक भी हैं। उनका सोशल अकाउंट उनकी ​वर्कआउट की तस्वीरों से पटा पड़ा है। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी