शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं वत्सल सेठ, Throwback Photos शेयर कर याद किए पुराने दिन

उन्होंने साल 2004 में इसी फिल्म के साथ डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आयशा टाकिया नजर आई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वत्सल सेठ इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:29 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:29 PM (IST)
शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं वत्सल सेठ, Throwback Photos शेयर कर याद किए पुराने दिन
शाहरुख खान, वत्सल सेठ, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'टार्जन- द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता वत्सल सेठ यूं तो बचपन से ही फिल्मों और टेलीविजन में सक्रिय हैं। लेकिन उन्होंने साल 2004 में इसी फिल्म के साथ डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आयशा टाकिया नजर आई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वत्सल सेठ इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

वत्सल सेठ ने खुद ही इस बारे में हाल ही में जानकारी दी है। दरअसल अपने शुरुआती दिनों में वत्सल सेठ में शाहरुख खान के साथ एक एडवर्टाइजमेंट में काम किया था। इस दौरान वत्सल की उम्र छोटी ही थी। वत्सल ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए अपने उस समय के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। वत्सल ने बताया है कि शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करते समय वो बेहद नर्वस थे। लेकिन शाहरुख ने उनसे बात की और मुझे कंफर्टेबल किया।

वत्सल सेठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वत्सल सेठ की उम्र काफी कम लग रही है। ये एड शूट साल 2000 का है जिसमें शाहरुख की उम्र भी काफी कम लग रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वत्सल ने कैप्शन में लिखा, 'यह अक्टूबर 2000 की फोटो है। मैं बहुत नर्वस था (आप इसे मेरे चेहरे पर देख सकते हैं) मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहा हूं।'

आगे वत्सल लिखते हैं, 'शाहरुख भाई ने मुझसे बात की और मुझे शूट के दौरन बहुत ही कंफर्टेबल कर दिया। मैं उनका जितना भी शुक्रिया अदा करूं वो कम है एक सुपर नर्वस बच्चे की मदद करने के लिए। मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस में से एक। ये यादें आज भी ताजा हैं और मैं इन्हें हमेशा अपनी पूरी जिंदगी चेरिश करूंगा।' गरतलब है कि वत्सल सेठ का फिल्मी करियर कुछ कासा नहीं रहा। जिसके बाद उन्होंने दोबारा टेलीविजन की तरफ रुख कर लिया। वत्सल ने 'एक हसीना थी', 'बाजीगर', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे धारावाहिकों में काम किया। इन सभी में वत्सल को खूब पसंद किया गया।

chat bot
आपका साथी