Varun Dhawan Wedding: वरुण धवन ने शुक्रवार को अलीबाग में की बैचलर पार्टी, दोस्तों के साथ की जमकर मस्ती

Varun Dhawan Wedding वहीं आज वरुण धवन की संगीत सेरेमनी है इसके लिए कलाकारों को रातभर अभ्यास करते हुए भी देखा गयाl वरुण धवन की शादी अलीबाग के एक विला में हो रही हैl इसमें शशांक खेतान मनीष मल्होत्रा जैसे लोग पहुंच चुके हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:01 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:56 AM (IST)
Varun Dhawan Wedding: वरुण धवन ने शुक्रवार को अलीबाग में की बैचलर पार्टी, दोस्तों के साथ की जमकर मस्ती
वरुण धवन शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंचेl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ कल शादी करने वाले हैंl शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर विवाह स्थल पर चल रही हैl शुक्रवार की रात वरुण धवन ने अपने कुछ खास दोस्तों के साथ वेन्यू से 5 मिनट दूरी पर एक रिसॉर्ट में शानदार बैचलर पार्टी की हैl यह पार्टी सुबह तक चली हैl इसमें वरुण धवन अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करते नजर आए, जबकि म्यूजिक को बहुत दूर तक सुना जा सकता थाl

वहीं आज वरुण धवन की संगीत सेरेमनी है, इसके लिए कलाकारों को रातभर अभ्यास करते हुए भी देखा गयाl वरुण धवन की शादी अलीबाग के एक विला में हो रही हैl इसमें शशांक खेतान, मनीष मल्होत्रा जैसे लोग पहुंच चुके हैंl वरुण धवन शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंचेl नताशा दलाल का परिवार फेरी के जरिए अलीबाग पहुंच गया हैl कल सुबह ढोल वाले भी विवाह स्थल पर पहुंच गए थेl

 

View this post on Instagram

A post shared by varundvn__1987 (@varundvnforalways)

हालिया खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर भी हैंl वरुण धवन के दोस्त अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, कटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडीस और सलमान खान भी शादी में भाग लेने की खबर हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by varundvn__1987 (@varundvnforalways)

अभिनेता वरुण धवन को शादी से पहले शनिवार को अलीबाग में द मेंशन हाउस में स्पॉट किया गया। कार से उतरने की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अभिनेता को नीली जींस, टी-शर्ट और स्नीकर्स में देखा गया। जैसे ही वह अपनी कार से उतरे, उन्हें अपना चश्मा उठाते देखा गया, जो जमीन पर गिर गया था। उन्होंने इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए मास्क हटा कर फोटो खिंचवाते नजर आए।

 

View this post on Instagram

A post shared by varundvn__1987 (@varundvnforalways)

वरुण धवन और नताशा दलाल पिछले वर्ष शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया थाl हालांकि अब परिस्थियों में सुधार होने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया हैंl

chat bot
आपका साथी