वरुण धवन ने शेयर की पत्नी नताशा दलाल संग फोटो, न्यू फैमिली मेंबर के साथ मस्ती करते आए नजर

वरुण धवन ने इसी साल जनवरी के महीने में अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की थी। वरुण ने नताशा के साथ ही मस्तीभरे पल बिताते हुए तस्वीर शेयर की है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नताशा और अपने पेट डॉग के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM (IST)
वरुण धवन ने शेयर की पत्नी नताशा दलाल संग फोटो, न्यू फैमिली मेंबर के साथ मस्ती करते आए नजर
पत्नी नताशा दलाल के साथ वरुण धवन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वरुण अक्सर अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बीते दिन वरुण ने अपने बेटे के साथ का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने फैंस से बेटे का नाम सजेस्ट करने के लिए कहा था। वहीं अब हाल ही में अभिनेता ने पत्नी और बेटे साथ मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

वरुण धवन ने इसी साल जनवरी के महीने में अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की थी। हाल ही में वरुण ने पत्नी नताशा दलाल के साथ ही मस्तीभरे पल बिताते हुए तस्वीर शेयर की है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नताशा और अपने पेट डॉग के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तीनों काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

शेयर की हुई इन तस्वीरों में वरुण धवन ने पिंक कलर की टी- शर्ट पहनी हुई है। तो वहीं नतासा दलाल ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है। इसमें दोनों मस्तीभरे अंदाज में सेल्फी ले रहे हैं। वहीं इन दोनों के साथ इनका छोटा सा पपी जिसे वरुण धवन ने बीते दिन ही सभी से इंट्रोड्यूज करवाया था वो भी नजर आ रहा है। ये तीनों ही एक फैमिली की तरह ही काफी एन्ज्वॉय करते दिख रहे हैं।

बता दें कि वरुण धवन ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने फादरहुड को लेकर बात की थी। वीडियो में उनके साथ एक छोटा सा पपी भी नजर आया था। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में वरुण ने लिखा, 'फादरहुड, अभी भी मेरे लड़के का नाम नहीं रख पाया हूं, मेरी मदद करें।' सोशल मीडिया पर वरुण धवन का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसे उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

सैफ- करीना के दूसरे बेटे के जन्म पर एसी थी सारा अली खान की प्रतिक्रिया, पिता से कही थी ये बात

chat bot
आपका साथी