Varun Dhawan ने जब अपनी शादी में मारी बाइक से धांसू एंट्री, देखते रह गए लड़की वाले, तस्वीर हो रही वायरल

वरुण और नताशा की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे करण जौहर मनीष मल्होत्रा अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शिरकत की थी। आपको बता दें कि वरुण और नताशा ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया। वहीं दोनों की कई तस्वीरें सामने भी आती रहीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:56 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:56 AM (IST)
Varun Dhawan ने जब अपनी शादी में मारी बाइक से धांसू एंट्री, देखते रह गए लड़की वाले, तस्वीर हो रही वायरल
Varun Dhawan Make A Grand Entry With Bike With Baraatis At His Wedding Photo Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इनदिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वरुण ने 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों ने महाराष्ट्र के अलीबाग में सात फेरे लिए। वरुण और नताशा की शादी में उनके परिवालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए ​थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं अभी तक वरुण की शादी से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब, वरुण की शादी की एक और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वरुण धवन और नताश दलाल की शादी की शादी से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह वरुण, नताशा से शादी के लिए धांसू एंट्री मारी थी। इस फोटो से पता चलता है कि वरुण धवन ने शादी के लिए बाइक में एंट्री मारी थी। वहीं एक्टर का ये धांसू अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  इस फोटो में वरुण धवन को दूल्हा बने सज-धजकर बाइक से स्टेज की ओर जाते देखा जा सकता है। वहीं बाइक पर उनके पीछे एक बच्चा भी बैठा दिख रहा है। वरुण की यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

वरुण और नताशा की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शिरकत की थी। आपको बता दें कि वरुण और नताशा ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया। वहीं दोनों की कई तस्वीरें सामने भी आती रहीं। कई बार वरुण ने नताशा के लिए अपने प्यार का इजहार भी सबके सामने किया। वहीं नताशा को शादी के पहले वरुण के साथ उनके कई फिल्मी पार्टीज में भी स्पॉट किया गया। 

chat bot
आपका साथी