Varun and Natasha Wedding: वरुण के प्रपोजल को नताशा ने कई बार किया था रिजेक्ट, जानें कैसे हुआ दोनों को प्यार

नई दिल्ली जेएनएन । वरुण धवन रविवार (24 जनवरी) को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। उनकी शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी नजर आने वाली हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:08 PM (IST)
Varun and Natasha Wedding: वरुण के प्रपोजल को नताशा ने कई बार किया था रिजेक्ट, जानें कैसे हुआ दोनों को प्यार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल, Instagram : varundvn

नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन रविवार (24 जनवरी) को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। उनकी शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी नजर आने वाली हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की सभी रस्में 22 जनवरी से अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' विला में शुरू हो गई थीं। शादी के इस खास मौके पर हम आपको वरुण धवन और नताशा दलाल की प्रेम कहानी से रूबरू करवाते हैं।

हाल ही में वरुण धवन बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान के टॉक शो व्हाट वुमन वांट में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें भी कीं। वरुण धवन ने करीना कपूर खान को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में भी बताया। अभिनेता ने बताया कि रिलेशनशिप में पड़ने से पहले नताशा ने उन्हें तीन-चार बार रिजेक्ट किया था।

शो में नताशा के साथ प्यार में पड़ने वाले पल को याद करते हुए वरुण धवन ने कहा, 'मैं उस समय छठी क्लास में नताशा से मिला था। 11-12 तारीख तक हम दोस्त थे। हम बहुत करीबी दोस्त थे। मुझे अब भी वह पहल याद है जब मैंने उसको पहली बार देखा था। हम मानेकजी कूपर स्कूल गए थे। वहीं एक बास्केटबॉल कोर्ट पर था, जहां मैंने उसे देखा और मुझे उस दिन उससे प्यार हो गया। उसने मुझे 3-4 बार रिजेक्ट कर दिया, लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी।'

वरुण धवन ने नताशा के साथ अपनी शादी को लेकर भी करीना कपूर से ढेर सारी बातें की थीं। गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने काफी समय तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी नहीं की थी। हालिया खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर भी हैं। वरुण धवन के दोस्त अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, कटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडीस और सलमान खान भी शादी में भाग लेने की खबर हैं। अभिनेता वरुण धवन को शादी से पहले शनिवार को अलीबाग में द मेंशन हाउस में स्पॉट किया गया। कार से उतरने की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

chat bot
आपका साथी