Varun and Natasha Wedding: जानिए कौन हैं नताशा दलाल को महेंदी लगाने वाली आर्टिस्ट वीना नगाड़ा, ईशा अंबानी और दीपिका को भी कर चुकी हैं तैयार

बस कुछ ही देर में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का समारोह अलीबाग के द मैनशन हाउस विला में जारी है। कोरोना महामारी के चलते वरुण धवन की शादी में सीमित मेहमान ही पहुंचे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:33 PM (IST)
Varun and Natasha Wedding: जानिए कौन हैं नताशा दलाल को महेंदी लगाने वाली आर्टिस्ट वीना नगाड़ा, ईशा अंबानी और दीपिका को भी कर चुकी हैं तैयार
ईशा अंबानी, वीना नगाड़ा और दीपिका पादुकोण, Instagram : veenanagda

नई दिल्ली, जेएनएन। बस कुछ ही देर में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का समारोह अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' विला में जारी है। कोरोना महामारी के चलते वरुण धवन की शादी में सीमित मेहमान ही पहुंचे। इस बीच नताशा दलाल को शादी के लिए मेहंदी लगाने वाली मेहंदी आर्टिस्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नताशा दलाल को मेहंदी मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नगाड़ा ने लगाई है। शनिवार को वीना अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' विला में पहुंची थीं। इस बात की जानकारी विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। बात करें वीना नगाड़ा की तो वह मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों को उनकी शादी के लिए मेहंदी लगाई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इनमें दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और काजल अग्रवाल सहित बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं वीना नगाड़ा ने भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी उनको मेहंदी लगाई थी। बात करें वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तो लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। वरुण धवन और नताशा दलाल ने काफी समय तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी नहीं की थी।

हालिया खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर भी हैं। सूत्रों की मानें तो वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और रणबीर कपूर सहित कुछ सितारों के शामिल होने की संभावना है।  

वहीं वरुण धवन की शादी से पहले उनके चाचा और मशहूर अभिनेता अनिल धवन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भतीजे वरुण की शादी को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। साथ ही शादी को लेकर ढेर सारी बातें भी कीं। अनिल धवन ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात की।

इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम सभी काफी खुश और उत्साह हैं। वरुण की जेनरेशन की परिवार में यह आखिरी शादी है। रोहित (वरुण के भाई) की शादी हो चुकी है, मेरे बच्चों की शादी हो चुकी है और मेरे बड़े भाई के बच्चों की भी शादी हो चुकी है। तो यह पूरा सर्कल हो जाएगा। परिवार की मौजूदगी में हम शादी की रस्में कर रहे हैं। कुछ भी बड़ा नहीं हो रहा है।' अनिल धवन ने इस दौरान यह भी बताया है कि कोरोना महामारी के चलते उन्होंने सीमित मेहमानों को ही न्योता दिया है। 

chat bot
आपका साथी