Vakeel Saab एक्टर पवन कल्याण हुए कोविड-19 पॉज़िटिव, स्टाफ के कई सदस्य भी कोरोना का शिकार

पवन की राजनीतिक पार्टी जन सेना पार्टी ने ट्विटर के ज़रिए इसकी सूचना दी। ट्विटर पर शेयर किये गये लेटर में लिखा- जन सेना प्रेसीडेंट पवन कल्याण के चीफ़ एक्ज़ीक्यूटिव्स सिक्योरिटी और पर्सनल स्टाफ को कोरोना का संक्रमण हुआ है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:22 AM (IST)
Vakeel Saab एक्टर पवन कल्याण हुए कोविड-19 पॉज़िटिव, स्टाफ के कई सदस्य भी कोरोना का शिकार
Pawan Kalyan tested positive for Covid-19. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। वकील साब में अपनी अदाकारी के लिए तारीफ़ें बटोर रहे एक्टर पवन कल्याण कोविड-19 पॉज़िटिव हो गये हैं। बता दें, पवन अपने स्टाफ के कई सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटाइन में चले गये थे। मगर, अब उन्हें भी कोरोना की पुष्टि हो गयी है। पवन का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

पवन की राजनीतिक पार्टी जन सेना पार्टी ने ट्विटर के ज़रिए इसकी सूचना दी। ट्विटर पर शेयर किये गये लेटर में लिखा- जन सेना प्रेसीडेंट पवन कल्याण के चीफ़ एक्ज़ीक्यूटिव्स, सिक्योरिटी और पर्सनल स्टाफ को कोरोना का संक्रमण हुआ है। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर पवन क्वारंटाइन में चले गये हैं। पिछले हफ़्ते में उनके स्टाफ के सदस्य एक-एक करते वायरस की चपेट में आते चले गये। ये सभी लोग उनके क़रीब रहकर काम करते थे। इसलिए, वो सेल्फ़ क्वारंटाइन में चले गये हैं, ताकि वायरस का प्रसार ना हो। शुक्रवार को एएनाआई ने पवन के पॉज़िटिव होने की सूचना दी। स्टेटमेंट में कहा गया कि वो सुरक्षित हैं और इलाज चल रहा है। पवन कल्याण, चिरंजीवी के छोटे भाई और राम चरन के चाचा हैं।

Jana Sena Party president and actor Pawan Kalyan (File photo) tests positive for #COVID19. He is now safe and undergoing treatment: Party statement pic.twitter.com/uJoiOPND19

— ANI (@ANI) April 16, 2021

वकील साब 9 अप्रैल को रिलीज़  हो चुकी है। फ़िल्म को ओवरसीज़ में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। इस तेलुगु फ़िल्म  का निर्माण बोनी कपूर और दिल राजू ने किया है, जबकि वेणु श्रीराम निर्देशक हैं। वकील साब में अंजलि, निवेदिता थॉमस, प्रकाश राज और एक्सटेंडेड कैमियो में श्रुति हासन नज़र आये। यह बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म पिंक का तेलुगु वर्ज़न है। शूजित सरकार, रितेश शाह और अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने फ़िल्म की कहानी लिखी थी, जबकि निर्देशन अनिरुद्ध ने किया था। पिंक में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। फ़िल्म की कहानी महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संवेदनशील इशू पर आधारित है। इस फ़िल्म की लाइन नो मीन्स नो काफ़ी लोकप्रिय हुई थी।

chat bot
आपका साथी