उर्वशी रौतेला के इस फोटो को देखकर हैरान हैं यूज़र्स, जानें- एक्ट्रेस को क्यों कह रहे हैं 'नायक' के अनिल कपूर की बहन!

उर्वशी अपने फोटो और वीडियोज़ से फैंस को चौंकाती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें एक शख़्स उनके पेट पर लगातार मुक्के मार रहा है। तमाम लोगों ने उनके ताज़ा फोटो को पसंद किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:46 AM (IST)
उर्वशी रौतेला के इस फोटो को देखकर हैरान हैं यूज़र्स, जानें- एक्ट्रेस को क्यों कह रहे हैं 'नायक' के अनिल कपूर की बहन!
Urvashi Ratela is being compared to Anil Kapoor for mud bath. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। उर्वशी ने अब मड बाथ की एक ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर फैंस मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसकी तुलना नायक के अनिल कपूर से कल रहे हैं। वहीं, तमाम लोगों ने इसे पसंद किया है। उर्वशी ने इस फोटो के साथ मड बाथ के फ़ायदे भी गिनाए। 

उर्वशी ने फोटो के साथ लिखा- मेरा पसंदीदा मड बाथ स्पा या मड थेरेपी। आरम्भ में क्लियोपैट्रा मड बाथ की शौकीन थीं और इसके आधुनिक फैंस में मैं शामिल हूं। बैलेरिक बीच पर रेड मड का लुत्फ़ उठा रही हूं। कहा जाता है कि इसे प्यार की रोमन देवी वीनस दर्पण की तरह इस्तेमाल करती थीं। मड वाकई में मडी मारवल हो सकती है। मड बाथ आज भी इसकी चिकित्सीय विशेषताओं की वजह से इस्तेमाल किया जाते हैं। यह त्वचा में से अशुद्धियां निकालती है। त्वचा को मुलायम बनाती है। इससे दर्द से छुटकारा मिलता है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

उर्वशी की इस पोस्ट पर फैंस मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने तारीफ़ की है। एक यूज़र ने लिखा- नायक के अनिल कपूर की बहन तो दूसरे ने लिखा- नायक 2। वहीं, कई लोगों ने फोटो पर फायर की इमोजी बनाकर उर्वशी की तारीफ़ की है। 

उर्वशी अपने फोटो और वीडियोज़ से फैंस को चौंकाती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक शख़्स उनके पेट पर लगातार मुक्के मार रहा है। दरअसल, यह उनका फिटनेस वीडियो था। उर्वशी ने ब्यूटी प्रतियोगिता जीतने के बाद सनी देओल के साथ सिंह साहब द ग्रेट फ़िल्म से बतौर एक्ट्रेस पारी शुरू की थी।हेट स्टोरी 4 में उनके बोल्ड अंदाज़ ने उर्वशी को मशहूर कर दिया।

 

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

उनकी पिछली फ़िल्म वर्जिन भानुप्रिया ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी। उर्वशी सिंगल्स और वेब सीरीज़ में भी निरंतर नज़र आती रही हैं। अब वो रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर अविनाश में दिखेंगी।

chat bot
आपका साथी