Top Trends In Search 2021: कोई बुरी तो कोई अच्छी वजह से, 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये सेलेब्स, देखें पूरी लिस्ट

साल 2021 पिछले साल की तुलना में काफी अलग रहा है। यह साल किसी के लिए खुशी और किसी के लिए ढेर सारा गम भी लेकर आया है। देश की कई बड़ी हस्तियों के लिए भी साल 2021 खुशी और गम लेकर आया है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 01:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 01:51 PM (IST)
Top Trends In Search 2021: कोई बुरी तो कोई अच्छी वजह से, 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये सेलेब्स, देखें पूरी लिस्ट
आर्यन खान, राज कुंद्रा, नताशा दलाल- तस्वीर : Instagram: ___aryan___/theshilpashetty/varundvn

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2021 पिछले साल की तुलना में काफी अलग रहा है। यह साल किसी के लिए खुशी और किसी के लिए ढेर सारा गम भी लेकर आया है। देश की कई बड़ी हस्तियों के लिए भी साल 2021 खुशी और गम लेकर आया है। इनमें मनोरंजन जगत के सितारे भी शामिल हैं। मनोरंजन की दुनिया के ऐसे बहुत से सितारे रहे जिनकी हर ओर चर्चा सुनने को मिली। हालांकि इनमें से कुछ अच्छी और कुछ की बुरी वजहों से चर्चा हुई। ऐसे में गूगल ने बॉलीवुड के उन सितारों और हस्तियों की लिस्ट जारी किया कि जो साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च हुए और जिनकी काफी चर्चा भी सुनने को मिली।

आर्यन खान

इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वालों में शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम शामिल है। वह लिस्ट में आर्यन दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि आर्यन खान खराब वजहों के कारण साल 2021 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए गए हैं। इस साल 2 अक्टूबर को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापेमारी कर आर्यन खान सहित 11 लोगों को हिसारत में लिया था। उन पर ड्रग्स से जुड़े कई गंभीर आरोप भी लगे। लंबी जद्दोजहद के बाद शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिली थी।

शहनाज गिल

इस साल पंजाब की मशहूर सिंगर और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को उस समय मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा जब उनके करीबी टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। इस साल 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलिवदा कह दिया था। वह शहनाज गिल के काफी करीब थे। इन दोनों की दोस्ती रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। तब से शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा साथ देखा जाता था। मीडिया में भी इस तरह की खबरें आई थीं कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल अंदर से काफी टूट गई थीं। गूगल की सर्च लिस्ट में शहनाज गिल इस साल तीसरे नंबर पर रहीं।

राज कुंद्रा

यह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन हैं। गूगल की सर्च लिस्ट में राज कुंद्रा चौथे नंबर पर रहे हैं। इस साल अगस्त में उन पर अश्लील वीडियो बनाने और उनका वितरण करने का आरोप लगा था। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अश्लील वीडियो बनाने और ऐप के जरिए इनका कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दौरान राज कुंद्रा को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। लगभग एक महीने बाद उन्हें इस केस में जमानत मिल सकी थी।

विक्की कौशल

साल 2021 विक्की कौशल के लिए काफी खास रहा है। एक तरफ जहां उनकी फिल्म सरदार उधम ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी वहीं इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। विक्की कौशल 9 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ से शादी कर रहे हैं। उनकी शादी की पूरे देश में काफी चर्चा है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में शादी कर रहे हैं। यह दोनों 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। गूगल की सर्च लिस्ट में विक्की कौशल छठे स्थान पर हैं।

नताशा दलाल

गूगल की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का भी नाम शामिल हैं। नताशा दलाल और वरुण धवन ने इस साल 24 जनवरी को शादी की थी। इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद शादी करने का फैसला किया था। नताशा दलाल और वरुण धवन के शादी कोविड -19 के प्रोटोकॉल के तहत हुई थी। गूगल की सर्च लिस्ट में नताशा दलाल इस साल 10वें नंबर पर रही हैं। 

chat bot
आपका साथी