Tokyo Olympics 2020 : बॉलीवुड ने दी पुरुष हॉकी टीम को जीत की बधाई, 'दोबारा इतिहास लिखने के लिए शुक्रिया'

आज सुबह टोक्यो ओलिंपिक्स से भारत के लिए ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश में जश्न का महौल बना दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:19 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020 : बॉलीवुड ने दी पुरुष हॉकी टीम को जीत की बधाई, 'दोबारा इतिहास लिखने के लिए शुक्रिया'
Photo credit - Akshay Kumar and Shahrukh Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। आज सुबह टोक्यो ओलिंपिक्स से भारत के लिए ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश में जश्न का महौल बना दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। 41 साल हॉकी में हासिल की इस जीत को लेकर हर देशवासी बहुत खुश हैं। हर तरफ से पुरुष हॉकी टीम को बधाईयां दी जा रही हैं। कई फिल्म स्टार्स ने भी इस एतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है और इस पर गर्व जताया है।

शाहरुख खान, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है। किंग ख़ान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'Wowww!!!! मुबारक भारतीय पुरुष हॉकी टीम। क्या एक्साइटिंग मैच था’।

Wow!! Indian Men’s Hockey Team Congratulations. Resilience and skill at its peak. What an exciting match.

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 5, 2021

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दोबारा इतिहास लिखने के लिए शुक्रिया टीम इंडिया। 41 साल बाद ओलंपिक मेडल। क्या मैच था... क्या जबरदस्त वापसी’।

Congratulations Team India on rewriting history! An Olympic medal after 41 years! What a match, what a comeback! #Tokyo2020 pic.twitter.com/3mdym3Cupa— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 5, 2021

तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और ये कांस्य....’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सय्यामी खेर ने लिखा, ‘कुछ जज़्बातों को बताया नहीं जा सकता। ये अविश्वसनीय है... बधाई मनप्रीत और उनके लड़कों’।

Some feelings can’t be explained. This is just incredible. Many congratulations to @manpreetpawar07 his boys ❤️#hockeyindia #Olympics pic.twitter.com/j7cNUmMBTd— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) August 5, 2021

आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली थी और इस तरह भारत और जर्मनी के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था, क्योंकि दोनों टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर चुकी थीं। इस मौके को भारतीय टीम ने भुनाया और जर्मनी को 5-4 से रोमांचक मैच में मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

chat bot
आपका साथी