नुसरत जहां ने पहली बार दिखाया बेटे यीशान का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

हाल ही में नुसरत जहां अपनी शादी के टूटने पर चर्चा में रही थीं। जिसके बाद उन्होंने कुछ महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इसे लेकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब हाल ही में नुसरत जहां ने पहली बार अपने बेटे यीशान का चेहरा दिखाया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:12 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:33 AM (IST)
नुसरत जहां ने पहली बार दिखाया बेटे यीशान का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता का बेटा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टीएमसी सांसद और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नुसरत जहां ना केवल अपने राजनीतिक और फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं। बल्कि वो उससे भी कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में नुसरत जहां अपनी शादी के टूटने पर चर्चा में रही थीं। जिसके बाद उन्होंने कुछ महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इसे लेकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब हाल ही में नुसरत जहां ने पहली बार अपने बेटे यीशान का चेहरा दिखाया है।

नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा नुसरत जहां अपने फैनक्लब के द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों पर भी प्रतिक्रिया देती हैं और उन्हें री-शेयर भी करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने एक फैनपेज का बनाया हुआ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहली बार नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के बेटे का चेहरा दिख रहा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यीशान दासगुप्ता को देख नुसरत के फैंस भी उनकी क्यूटनेसपर फिदा हो रहे हैं। हालांकि बच्चे का चेहरा पूरी तरह से साफ नहीं दिख रहा लेकिन समझ में आ रहा है। तस्वीर में बेबी यीशान पर्पल रंग की ड्रेस पहने हैं जो उन्होंने दीपावली के मौके पर अपनी मां के साथ ट्विनिंग करते हुए पहनी थी। यीशान को एक बच्चे ने गोद में लिया हुआ है और उनके साथ खेल रहे हैं। बता दें कि नुसरत जहां ने पहले निखिल जैन के साथ शादी की थी। हाल ही में उनकी उस शादी को अमान्य कर दिया गया है। निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत ने यश दासगुप्ता के साथ शादी कर ली हैं। हालांकि नुसरत ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की है।

chat bot
आपका साथी