Tiger Shroff के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी को किया गया स्पॉट, छुट्टियां मनाने के लिए हुए मालदीव रवाना

एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की अक्सर साथ में घूमते व पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। अब उन्होंने साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया है। उनके एयरपोर्ट की तस्वीरों को एक पैपराज फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:01 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:01 PM (IST)
Tiger Shroff के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी को किया गया स्पॉट, छुट्टियां मनाने के लिए हुए मालदीव रवाना
Tiger Shroff spots Mumbai airport with Disha Patani. photo source @viralbhayani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की अक्सर साथ में घूमते व पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। अब उन्होंने साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनके एयरपोर्ट की तस्वीरों को एक पैपराज फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस फोटो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ऑल ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दिशा पाटनी पिंक कलर के ट्यूब टॉप के साथ एक ब्लू कलर का ओवर साइज श्रग में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते दिख रहे हैं।

इस फोटो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जा रहे हैं, शुभ यात्रा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि टाइगर और दिशा के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें पिछले कई सालों से आ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते व पार्टी करते देखा जाता है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने इस रिलेश्नशिप के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

बात अगर टाइगर श्रॉप के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इससे पहले ये जोड़ी 'हीरोपंती' में नजर आई थी। इसके अलावा अभिनेता ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

वहीं दिशा की बात करें तो वो प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेंड भाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस अलावा वो मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी