Tiger Shroff के गाने ‘कैसानोवा’ को मिले 1.2 मिलियन व्यूज, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में टाइगर का गाना ‘कैसानोवा’ रिलीज हुआ था जिसको 24 घंटे में 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और उनके फैंस इस गाने पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:11 PM (IST)
Tiger Shroff के गाने ‘कैसानोवा’ को मिले 1.2 मिलियन व्यूज, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड
Tiger Shroff song Casanova gets 1.2 million views photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। टाइगर को फिल्मों में अपने एक्शन और फिटनेस के लिए जाना जाता है, उनके फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने है। टाइगर श्रॉफ अपने फैंस के लिए जिम में वर्कआउट की फोटो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ का गाना ‘कैसानोवा’ रिलीज किया गया है।

बता दें कि टाइगर के ‘कैसानोवा’ गाने को 24 घंटे में 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और उनके फैंस इस गाने पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के इस गाने को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और इसे कम्पोज अवितेश श्रीवास्तव ने किया है। उनका यह गाना ‘कैसनोवा’ पहले गाने ‘अनबिलिवेबल’ की तरह ही रिकॉर्ड बना रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

बता दें कि टाइगर श्रॉफ अभिनेत्री दिशा पाटनी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में घुमते हुए और फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन पर खुलकर बात नहीं की है।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में वो नुपूर सैनन और नोरा फतेही के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा टाइगर ‘हीरोपंती 2’, ‘बागी 4’ में भी नजर आएंगे। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘हीरोपंती’ से साल 2014 में की थी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू भी मिला था।

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और टाइगर श्रॉफ ने उन्हें अपने अलग अंदाज बर्थडे विश किया था। टाइगर ने ऋतिक को 'गुरु जी'  कहकर संबोधित करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें दोनो एक्शन करते नजर आ रहे थे। 

chat bot
आपका साथी