टाइगर श्रॉफ ने शेयर की 'गणपत' के सेट के तस्वीरें, कहा- ‘सब की निगाहें पुरस्कार पर हैं’

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट के दौरान की वीडियो शेयर फैंस को मोटिवेट किया है। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:23 PM (IST)
टाइगर श्रॉफ ने शेयर की 'गणपत' के सेट के तस्वीरें, कहा- ‘सब की निगाहें पुरस्कार पर हैं’
Tiger Shroff shared pictures from sets of 'Ganpath'. photo source @tigerjackieshroff instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट के दौरान की वीडियो शेयर फैंस को मोटिवेट किया है। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ मिरर के पास खडे़ होकर एक ओर देखते हुए दिख हैं। फोटोज में अभिनेता ऑल ब्लैक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को टाइगर श्रॉफ बेहद आकर्षित दिख रहे हैं। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, पुरस्कार पर सभी की निगाहें हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने फिल्म स्टाफ के साथ मिलकर बर्फ पर स्कैट्रिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, बर्फ पर पहली बार मेरे लिए ये करना बुरा नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं। टाइगर और कृति सेनन की इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस जोड़ी को टाइगर की डेब्यू फिल्म में हीरोपंती में देखा गया था। इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।

बात अगर टाइगर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

chat bot
आपका साथी