Disha Patani को टाइगर श्रॉफ की मां ने दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस के लिए लिखा ये खास पोस्ट

दिशा पाटनी अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके कई फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह दिशा पाटनी के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ की है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:04 PM (IST)
Disha Patani को टाइगर श्रॉफ की मां ने दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस के लिए लिखा ये खास पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और आयशा श्रॉफ , Instagram: ayeshashroff

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके कई फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह दिशा पाटनी के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ की है। आयशा श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा और टाइगर को अक्सर साथ भी देखा जाता रहा है। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में टाइगर श्रॉफ की मां ने दिशा पाटनी को सोशल मीडिया पर इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है कि उसकी काफी चर्चा हो रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

आयशा श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा पाटनी की दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में दिशा एक बछड़े के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिशा पाटनी टाइगर की मां आयशा श्रॉफ के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में यह दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए आयशा ने दिशा पाटनी को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई दीशू !! आपको ग्लैमरस तो हर कोई देखता है लेकिन मुझे सबसे ज्यादा इस तरह से प्यार है !!' सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी के लिए लिखा आयशा श्रॉफ का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

बात करें दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सलमान खान, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। यह फिल्म बीते दिनों ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।  

chat bot
आपका साथी