Nirbahaya Case: निर्भया केस में हुई जघन्यता को पर्दे पर दिखाती हैं ये फिल्में

Nirbhaya Case Films दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया केस पर कई फिल्में और शॉर्ट फिल्में बनाई गई हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 04:20 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 10:21 AM (IST)
Nirbahaya Case: निर्भया केस में हुई जघन्यता को पर्दे पर दिखाती हैं ये फिल्में
Nirbahaya Case: निर्भया केस में हुई जघन्यता को पर्दे पर दिखाती हैं ये फिल्में

नई दिल्ली, जेएनएन। आज से 7 साल पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया केस ने मानवता को झकझोर के रख दिया था। इस केस को लेकर काफी हंगामा खड़ा हुआ और केस में दोषी गुनहगारों को पकड़ा भी गया। अभी भी निर्भया के परिवार वालों के साथ देश इंसाफ की मांग कर रहा है। इस जघन्य अपराध को फिल्मी पर्दे पर भी दिखाया गया है और इस केस पर कई फिल्में बनीं, जिसमें इस केस के बारे में बताया गया। जानते हैं आखिर निर्भया केस पर कौन-कौनसी फिल्में बनी हैं...

दिल्ली क्राइम- दिल्ली क्राइम एक वेबसीरीज है, जो निर्भया कांड पर आधारित है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं। सात एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन रिची मेहता ने किया। फिल्म को लोगों ने पसंद किया और दर्शकों के अनुसार, फिल्म में इस केस की सही तरीके से दिखाया गया था।

टाइटल एनॉटमी ऑफ वायोलेंस- यह फिल्म ज्यादा चर्चा में नहीं रही, लेकिन फिल्म निर्भया केस पर आधारित थी। दीपा मेहता की इस फिल्म में अपराधियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि और परवरिश पर रोशनी डाली गई और इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की गई कि आखिर किस मानसिकता के तहत उन्होंने इस वीभत्स अपराध को अंजाम दिया। यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई थी।

मर्डर माधुरी- 'मर्डर माधुरी' भी निर्भया केस पर आधारित फिल्म है। फिल्म 'मर्डर माधुरी' सिर्फ एक घटना को दर्शाती फिल्म नहीं है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को सलाम भी करती है। फिल्म के डायरेक्टर अली मोहम्मद उस्मान और डिस्ट्रीब्यूटर अयूब खान हैं। इस फिल्म को महिलाओं को फ्री में भी दिखाया गया था।

दिल्ली बस- निर्देशक शरीक मिन्हाज की फिल्म दिल्ली बस में भी निर्भया केस को दिखाने की कोशिश की गई। उनकी फिल्म 'दिल्ली बस' उस युवा पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्भया के रूप में जानी गई।

कई शॉर्ट फिल्म- इस केस पर आधारित कई शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हुईं, जिनके माध्यम से इस केस के बारे में लोगों को बताने की कोशिश की गई।  

chat bot
आपका साथी