The White Tiger: खत्म हुई प्रियंका और राजकुमार की फिल्म की शूटिंग, एक्ट्रेस ने लिखा ये पोस्ट
The White Tiger बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार जल्द ही द व्हाइट टाइगर में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार जल्द ही 'द व्हाइट टाइगर' में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने चुकी है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘थकी हुई हूं... लेकिन ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग खत्म होने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। एक बेस्ट टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा।
'बेहद हार्ड वर्किंग क्रू और बहुत अच्छी स्टार कास्ट। दुनिया के सामने अपना काम परोसने का और इंतजार नहीं कर सकती। राजकुमार राव आपको बलराम के किरदार में दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं बहुत खुश हूं कि हमने साथ में काम किया। मुझे मीम्स भेजते रहना'। आपको बता दें कि राजकुमार और प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में राजकुमार और प्रियंका पहली बार साथ काम कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 15, 2019 at 5:03am PST
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आई थीं। उस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे। कमाई के मामले में फिल्म खुद को इतना साबित नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म के प्लॉट और प्रियंका की एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की। उस फिल्म में प्रियंका ने पहली बार मां का किरदार निभाया था। वहीं राजकुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इससे पहले 'मेन इन चाइना' में नजर आए थे। उस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय लीड रोल में थीं। ये फिल्म भी पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।