इमोशनल पंकज त्रिपाठी ने रुंधे गले से बताया- क्यों साथ ले गये थे मनोज बाजपेयी की होटल में छूटी चप्पल!

The Kapil Sharma Show मनोज ने बताया कि पंकज ने उन्हें यह किस्सा गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की शूटिंग के दौरान बताया था जब दोनों इस फ़िल्म में साथ काम कर रहे थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 08:19 PM (IST)
इमोशनल पंकज त्रिपाठी ने रुंधे गले से बताया- क्यों साथ ले गये थे मनोज बाजपेयी की होटल में छूटी चप्पल!
इमोशनल पंकज त्रिपाठी ने रुंधे गले से बताया- क्यों साथ ले गये थे मनोज बाजपेयी की होटल में छूटी चप्पल!

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार हैं। दोनों ही अपने धारदार अभिनय और जड़ों से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। इस वीकेंड दोनों कलाकार द कपिल शर्मा शो में साथ आ रहे हैं। शो में पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपेयी से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताते हुए इमोशनल हो गये। 

कपिल शर्मा ने पंकज त्रिपाठी से एक पुरानी घटना के बारे में पूछा कि उन्होंने मनोज बाजपेयी की चप्पल एक होटल से चुरा ली थीं। इस वाकये के बारे में बताते हुए पंकज ने कहा कि उन दिनों एक होटल में बतौर किचन सुपरवाइज़र काम करते थे। उस होटल में मनोज बाजपेयी ठहरने आये तो उनकी चप्पल छूट गयीं। पंकज, मनोज को अपना आदर्श मानते थे और उनकी चप्पल अपने साथ ले गये।

यह किस्सा बताते पंकज भावुक हो गये और उनका गला रूंध गया और आगे नहीं बोल सके। पंकज ने एपिसोड के इस वीडियो को ट्वीट करके लिखा है- ज़िंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया। एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा...।  पंकज को इमोशनल देख मनोज बाजपेयी उन्हें गले से लगा लेते हैं। इन दोनों के साथ कवि कुमार विश्वास भी शो में मेहमान के तौर पर मौजूद थे। दर्शक भी पंकज के इस समर्पण के कायल हो गये और खड़े होकर उनका स्वागत किया। 

ज़िंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया @BajpayeeManoj 🙏🏾। "एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊँ में अपना पैर डाल लूँगा" । https://t.co/Nb6iVuLzkl" rel="nofollow

— पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) September 19, 2019

मनोज ने बताया कि पंकज ने उन्हें यह किस्सा गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की शूटिंग के दौरान बताया था, जब दोनों इस फ़िल्म में साथ काम कर रहे थे। मनोज ने इस फ़िल्म में सरदार ख़ान की यादगार भूमिका निभायी थी, जबकि पंकज भी एक दमदार भूमिका में थे। 

पंकज त्रिपाठी ने तब से एक लम्बा और कामयाब सफ़र तय किया है। अपने अभिनय से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक खा़स जगह बना ली है और लगातार दमदार भूमिकाओं में नज़र आते हैं। सेक्रेड गेम्स, मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ हों या न्यूटन, गुड़गांव और स्त्री जैसी फ़िल्में पंकज अलग ही उभरकर आते हैं। अब गुंजन सक्सेना की बायोपिक में वो जाह्नवी कपूर के पिता के किरदार में नज़र आएंगे।

chat bot
आपका साथी