The Family Man season 2: अब प्रवासियों को नौकरी दिलाएंगे मनोज बाजपेयी

The Family Man season 2 द फैमिली मैन सीजन 2 में मनोज बाजपेयी प्रियामणि शारिब हाशमी शरद केलकर सुदीप किशन दर्शन कुमार दिलीप ताहिल पवन चोपड़ा हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:00 PM (IST)
The Family Man season 2: अब प्रवासियों को नौकरी दिलाएंगे मनोज बाजपेयी
The Family Man season 2: अब प्रवासियों को नौकरी दिलाएंगे मनोज बाजपेयी

नई दिल्ली, जेएनएनl इस मुश्किल वक्त में मदद के जितने हाथ बढ़ें, उतना अच्छा। फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें अपना योगदान दे रही है। अभिनेता सोनू सूद प्रवासियों को घर पहुंचाने के बाद उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं अब मनोज बाजपेयी ने भी प्रवासियों की मदद करने का निर्णय लिया है। मनोज और उनकी पत्नी शबाना रजा बाजपेयी ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट से हाथ मिलाया है। श्रमिक सम्मान परियोजना के तहत वे प्रवासियों को नौकरी दिलाकर उनकी आजीविका शुरू करने का प्रयास करेंगे।

मनोज और शबाना ने साथ में एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूर मित्रों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उनके लिए न्यूनतम आजीविका अॢजत करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। वीडियो के साथ उन्होंने इस परियोजना के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि पूरे भारत में यह अभियान चलाया जाएगा। 74 प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से तीन लॉन्च भी हो चुके हैं, जबकि 20 प्रोजेक्ट्स को फंड मिल चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस परियोजना में यथासंभव योगदान दें, ताकि प्रवासियों की जिंदगी को नए सिरे से शुरू किया जा सके। 

 

View this post on Instagram

I’d like you guys to meet Dr. Mrityunjoy Mukherjee. A doctor, a husband, and a murderer? Very happy to share that the trailer will be out at 12 PM on @netflix_in on 17 April. Mrs. Serial Killer premieres May 1.

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on Apr 16, 2020 at 2:58am PDT

मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' का सीजन 2 पहले सीजन के खत्म होने के बाद से अनुमानित है। फैंस लगातार आने वाले सीजन के लिए न केवल अमेजन बल्कि सोशल मीडिया पर भी सवाल पोस्ट कर रहे हैं। 2019 में आए 'द फैमिली मैन' के सीजन 1 को लोगों ने काफी पसंद किया था।

 

View this post on Instagram

Bhonsle kaka yenaar 12 vajta!! Do watch my labour of love #Bhonsle on #SonyLIV tonight.

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on Jun 25, 2020 at 9:59am PDT

अब लोग लगातार अगले सीजन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि दूसरा सीजन कब आएगा और आपको बता दें कि दूसरे भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह धमाल मचाएगा। द फैमिली मैन सीजन 2 में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर, सुदीप किशन, दर्शन कुमार, दिलीप ताहिल, पवन चोपड़ा हैं।

chat bot
आपका साथी