'द फैमिली मैन 2' एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता की हालत गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

मनोज बाजपेयी के पिता की उम्र लगभग 83 साल है। मनोज केरल में शूटिंग कर रहे थे। मनोज ने एएनआई से हुई बातचीत में अपने पिता के बारे में कहा था कि उन्होंने मनोज को एक्टिंग करने से पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:21 AM (IST)
'द फैमिली मैन 2' एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता की हालत गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
Manoj Bajpayee father hospitalized. Photo- Instagram/Manoj Bajpayee

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी की हालत गंभीर है। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता की तबीयत के बारे में सुनकर मनोज शूटिंग छोड़कर दिल्ली रवाना हो गये हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज बाजपेयी के पिता की उम्र लगभग 83 साल है। मनोज केरल में शूटिंग कर रहे थे। मनोज ने एएनआई से हुई बातचीत में अपने पिता के बारे में कहा था कि उन्होंने मनोज को एक्टिंग करने से पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी थी। मनोज ने बताया था- मैं 18 साल की उम्र में बिहार के एक गांव से दिल्ली आ गया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। स्नातक की डिग्री लेना, मेरे पिता का सपना था। इसीलिए मैंने उनका सपना पूरा करने के लिए किसी तरह कोर्स पूरा किया और डिग्री ली। 

बता दें, इस साल मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन 2 को काफ़ी सफलता मिली, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। इस सीरीज़ में मनोज बाजपेयी एक काल्पनिक गुप्तचर संस्था टास्क के सीनियर एनालिस्ट का किरदार निभाते हैं। दूसरे सीज़न को पहले सीज़न से अधिक सफलता मिली थी। मनोज के इस किरदार के लिए इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न (IFFM) में बेस्ट परफॉर्मेंस मेल (सीरीज़) का पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद नेटफ्लिक्स पर आयी एंथोलॉजी सीरीज़ रे में मनोज ने ग़ज़ल सिंगर का किरदार निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। ज़ी5 पर रिलीज़ हुई डायल 100 में भी उन्होंने लीड रोल निभाया।

मनोज का जन्म बिहार के चम्पारण ज़िले के बेतिया शहर के पास स्थित बेलवा गांव में हुआ था। पांच भाई-बहनों में मनोज का स्थान दूसरा है। मनोज के पिता किसान हैं और मां गृहिणी। मनोज का बचपन अभावों में बीता था और पढ़ाई के लिए उन्हें काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था। अपने बहुआयामी अभिनय के लिए मशहूर मनोज बाजपेयी ने अपने किरदारों से अलग ही छाप छोड़ी है। 

chat bot
आपका साथी