Tadap Movie: तारा सुतारिया मसूरी की वादियों में करेंगी रोमांस, 'तड़प' से डेब्यू कर रहे हैं अहान शेट्टी
Tara Sutaria Romance With Ahan Shetty In Mussoorie For Tadap Movie खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया मसूरी की वादियों में रोमांस करती नजर आने वाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Tara Sutaria Romance With Ahan Shetty In Mussoorie For Tadap Movie: खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया मसूरी की वादियों में रोमांस करती नजर आने वाली हैं। दरअसल, वह अपकमिंग फिल्म तड़प की शूटिंग के लिए अगले महीने मसूरी पहुंचने वाली हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
मरजावां फिल्म को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री तारा सुतारिया अपकमिंग फिल्म तड़प की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचने वाली हैं। मेकर्स की ओर से शूटिंग के लिए नवंबर माह का शिड्यूल तय कर दिया है। बता दें कि तारा सुतारिया की नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्म मरजावां का ट्रेलर आ चुका है और इसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है।
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने पीटीआई से बताया कि फिल्म तड़प की शूटिंग के लिए अगले महीने का शिड्यूल तय हो चुका है। हम लोग दीपावली के बाइ नवंबर में फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि मसूरी में फिल्म के कई मुख्य सीन फिल्माए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मसूरी में कई फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं इसलिए वह बहुत उत्साहित हैं।
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इसी फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने जा रहे हैं। फिल्म में अहान और तारा मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरएक्स 100 का हिंदी रीमेक होगी। इसे साजिद नाडियाड वाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि मिलन लूथरिया इसे डायरेक्ट करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on Oct 19, 2019 at 3:15am PDT
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया 15 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म मरजावां को लेकर भी एक्साइटेड हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ मरजावां में नजर आने वाली हैं। तारा सुतारिया अपनी पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट दिखाई दी थीं। View this post on Instagram A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty) on Nov 14, 2018 at 4:08am PST