Tara Sutaria और अर्जुन कपूर ने शुरू की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग, क्लैप बोर्ड की वीडियो की शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किए हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:46 AM (IST)
Tara Sutaria और अर्जुन कपूर ने शुरू की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग, क्लैप बोर्ड की वीडियो की शेयर
Tara Sutaria and Arjun Kapoor begin shooting for film Ek Villain Returns. photo source @instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो बूमरैंग वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को मोहित सूरी और एक्टर अर्जुन कपूर और विकास मोहन को टैग करते हुए लिखा, ‘वन डे।’ वहीं उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर अर्जुन कपूर की पोस्ट को भी शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट को उनके फैंस दिल खोल कर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म के नाम वाली हुडी में पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर वो अपने फैंस को फिल्म के बारें में बता रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘और ये हम चले।’

हाल ही में एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, ‘इस कहानी का हीरो विलेन है।’

 

बता दें कि ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने अहम किरदार निभाएं हैं। फिल्म में रितेश देशमुख ने एक साइको किलर का किरदार निभाया था। फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन इस मूवी के गाने आज भी लोगों के जेहन में मौजूद है और अक्सर लोग उन्हें गुनगुनाते मिलते हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी