तैमूर का ये वीडियो देखा आपने? जिसपर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी किया था कमेंट

Taimur Ali Khan Video तैमूर अली खान का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है जिसकी तारीफ दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी की है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 02:53 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 09:01 AM (IST)
तैमूर का ये वीडियो देखा आपने? जिसपर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी किया था कमेंट
तैमूर का ये वीडियो देखा आपने? जिसपर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी किया था कमेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। एक बॉलीवुड स्टार की तरह ही फोटोग्राफर्स भी हमेशा तैमूर की फोटो के लिए तैयार रहते हैं और उनके क्यूट अंदाज के कई दीवाने भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और उसे काफी पसंद करते हैं।

हाल ही में तैमूर का शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयर गन से खेल रहे हैं। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को वीडियो में तैमूर का अंदाजा काफी पसंद आ रहा है। यहां तक कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी तैमूर का अंदाजा पसंद आया और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

New assistant or...the boss?! 🤔

A post shared by Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori) on Feb 28, 2020 at 6:09am PST

दरअसल, यह वीडियो एक शूटिंग सेट का है, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक विज्ञापन के लिए शूट कर रहे थे। वहीं तैमूर भी वहां मौजूद थे और खेल रहे थे और इसी दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है। सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमे तैमूर हेयर ब्लोअर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर Yianni ने लिखा, 'नया असिस्टेंट या बॉस?'

इस वीडियो पर दीपिका ने कमेंट किया और लिखा, 'चुरा लो इसे' तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, 'ओह माई गॉड'। तैमूर का यब वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में छपाक में नजर आई थीं और अब फिल्म 83 में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर सिंह भी उनके साथ होंगे। वहीं आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर दिखाई देंगे।

chat bot
आपका साथी