Taimur Ali Khan गाय को खिलाया चारा, गौ के मालिक ने बजाया सैफ अली का गाना 'ओले ओले', बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन

तैमूर की क्यूट तस्वीरें आए​ दिन वायरल होती रहती हैं। फोटोग्राफर उनकी तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वह सबसे ज्यादा पसंद​ किए जाने वाले स्टारकिड हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 03:14 PM (IST)
Taimur Ali Khan गाय को खिलाया चारा, गौ के मालिक ने बजाया सैफ अली का गाना 'ओले ओले', बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन
Taimur Ali Khan Latest Video Feed Cow Outside His House Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पापाराजी के फेवरेट तैमूर की क्यूट तस्वीरें आए​ दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं फोटोग्राफर भी उनकी तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वह सबसे ज्यादा पसंद​ किए जाने वाले स्टारकिड हैं। इसी बीच तैमूर की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दरवाजे पर खड़ी गाय को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटे नवाब की इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Geeshia Auzeea Kareena (@geeshiaauzeeakareena)

तैमूर अली खान के गाय को चारा खिलाते हुए की तस्वीर और वीडियो उनकी मां करीना कपूर खान के एक फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर ऑरेंज कलर की टीशर्ट और हॉफ ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं उनके साथ उनकी नैनी भी नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by mybollyuniverse (@mybollyuniverse)

तैमूर अली खान के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह गाय का मालिक सैफ अली खान का फेमस सॉन्ग 'ओले ओले' बताते हैं जिसे सुनकर वह काफी खुश होते हैं। वहीं बाद में जैसे ही गाना बंद होता है तैमूर उस शख्स से कहते हैं 'और बजाओ....' फिर से वह सैफ की फिल्म का ही गाना 'ये तो सच है कि भगवान हैं...' बजाने लगता है। वहीं आप देख सकते हैं कि दरवाजे पर तैमूर अली खान को खड़ा देख लोग उनकी फोटो और वीडियो क्लिक करना शुरू कर देते हैं, जिसे देख तैमूर अली खान यह सब करने के लिए लोगों से मना करते हैं। छोटे नवाब के फेस एक्सप्रेशन इस दौरान काफी क्यूट लग रहे हैं।

chat bot
आपका साथी