फिर दिखा तैमूर अली ख़ान का शाही अंदाज़, घुड़सवारी पर निकले, देखें तस्वीरें

देश ही नहीं संभवतः दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स तैमूर अली ख़ान Taimur Ali Khan की नयी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो घुड़सवारी का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 10:37 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 01:20 PM (IST)
फिर दिखा तैमूर अली ख़ान का शाही अंदाज़, घुड़सवारी पर निकले, देखें तस्वीरें
फिर दिखा तैमूर अली ख़ान का शाही अंदाज़, घुड़सवारी पर निकले, देखें तस्वीरें

मुंबई। देश ही नहीं संभवतः दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स तैमूर अली ख़ान Taimur Ali Khan की नयी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो घुड़सवारी का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं। तैमूर के पिता सैफ़ अली ख़ान Saif Ali Khan और मॉम करीना कपूर ख़ान Kareena Kapoor Khan इस मौके पर नज़र नहीं आईं।

आप देख सकते हैं तैमूर कितने आनंदित भाव से घुड़सवारी का मज़ा ले रहे हैं। इससे पहले भी कई बार तैमूर घोड़े पर यूं बैठ कर हॉर्स राइडिंग का आनंद लेते कैमरे में कैद हुए हैं। तैमूर की लोकप्रियता गज़ब की है और उनका हर अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आता है। हाल ही में तैमूर अपने हेयरकट की वजह से सुर्ख़ियों में रहे।

यह भी पढ़ें: करण जौहर की मां हीरू जौहर के बर्थडे में पति आदित्य चोपड़ा संग पहुंची रानी मुखर्जी, देखें तस्वीरें

बालक तैमूर घोड़े की सवारी करते हुए सुरक्षित रहे, इसके लिए दो लोग ख़ास तौर से तैमूर के साथ चल रहे हैं। तैमूर के कपड़े भी देखने वालों का ध्यान खींचता रहा है। इन तस्वीरों में तैमूर जिन्हें सभी टिम कहते हैं ने जो टी शर्त पहनी है उस पर लिखा है - 'माय डैडी इज़ अ कार' यानी मेरे पिता एक कार हैं! अब इस जुमले का अर्थ तो तैमूर के पिता ही बता सकते हैं! 

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: इरफ़ान ख़ान की लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं, देखकर मिलेगा आपको सुकून

बता दें कि तैमूर के आस-पास कितने ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचने के लिए घूमते रहते हैं, क्योंकि तमाम फैंस में दो साल के तैमूर को लेकर एक उत्सुकता बनी रहती है। 

chat bot
आपका साथी