कोरोना पॉजिटिव वत्सल सेठ को मिस कर रहीं पत्नी इशिता दत्ता, वीडियो शेयर कर कही ऐसी बात

अब हाल ही में टारजन द वंडर कार से पहचान बनाने वाले अभिनेता वत्सल सेठ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब उनकी पत्नी इशिता उन्हें मिस कर रही हैं। दरअसल बीते दिन वत्सल सेठ में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस को दी थी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:06 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव वत्सल सेठ को मिस कर रहीं पत्नी इशिता दत्ता, वीडियो शेयर कर कही ऐसी बात
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता- फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से लगातार कई नाम सामने आ रहे हैं जो इस संक्रमण का शिकार हो गए हैं। अब हाल ही में 'टारजन द वंडर कार' से पहचान बनाने वाले अभिनेता वत्सल सेठ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब उनकी पत्नी इशिता उन्हें मिस कर रही हैं।

दरअसल बीते दिन वत्सल सेठ में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस को दी थी। वत्सल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने पॉजिटिव का साइन बनाया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वत्सल ने लिका था, 'हो गए हम भी कोविड-19 पॉजिटिव। मैं सारे सुरक्षा नियमों को फॉलो कर रहा हूं सही एडवाइस के तहत। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। कृपया घर ही रहें और सुरक्षित रहें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vatsal Sheth (@vatsalsheth)

वत्सल की इस समय क्वारंटीन में हैं और अपने परिवार से दूर हैं। वत्सल की पत्नी इशिता दत्ता उनसे मिल नहीं पा रही हैं। ऐसे में इशिता उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। इशिता ने हाल ही में एक वीडिय शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इशिता ने लिखा, 'पिंकी अपने पिंटू को बहुत मिल कर रही है। जल्दी ठीक हो जाओ बेबी'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

इशिता की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने उन्हें उनकी हौसला अफजाई की है और सात्वना दी है कि वत्सल जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। बता दें कि वत्सल सेठ फिल्मों और टेलीविजन के जाने- माने अभिनेता हैं। वहीं उनकी पत्नी भी टीवी और फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री हैं। साथ ही अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन भी हैं। इशिता और वत्सल धारावाहिक 'रिस्तों का सौदागर बाजीगर' में साथ नजर आए थे। इसी सो के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली।

पाकिस्तानी कलाकारों ने की अपने हक की मांग, मुहिम चलाकर मांग रहे रॉयल्टी

chat bot
आपका साथी