Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: 'अंजलि भाभी' नेहा मेहता शो छोड़ने के बाद कर रहीं हैं ये काम

पिछले साल नेहा ने शो के निर्माताओं से अपनी कुछ परेशानियां शेयर करनी चाही। पर कई बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया। बाद में वापस लौटने की इच्छा भी व्यक्त की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:42 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:42 PM (IST)
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: 'अंजलि भाभी' नेहा मेहता शो छोड़ने के बाद कर रहीं हैं ये काम
Image Source: Neha Mehta Official Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। एक बार कोई भी एक्टर जो शो ये जुड़ जाता है वो तो वो हमेशा के लिए पॉपुलर हो जाता है। कुछ ऐसा ही दिशा वकानी और निधि भानुशाली के साथ हुआ है। पर शो की एक किरदार और है जो काफी फेमस थीं और शो को अलविदा कह चुकीं हैं। हम बात कर रहे हैं नेहा मेहता यानि ​​अंजलि तारक मेहता की। तो आइए जानते हैं कि आखिर नेहा आजकल क्या कर रहीं हैं।

पिछले साल नेहा ने शो के निर्माताओं से अपनी कुछ परेशानियां शेयर करनी चाही। पर कई बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस सबके चलते उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया। बाद में उन्होंने वापस लौटने की इच्छा भी व्यक्त की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि सुनयना फोजदार को पहले ही उस भूमिका में कास्ट कर लिया गया था।

अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद से नेहा मेहता शोबिज से पूरी तरह गायब हैं। उन्होंने कोई और शो साइन नहीं किया है और फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वो अजकल कर क्या रही हैं।

नेहा की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देखें तो पता चलता है कि वो हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त थीं। गाना आध्यात्मिक तर्ज पर था और एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा, 'हमारे पास आपके लिए कुछ रोमांचक खबरें हैं! @Theishqindiaco का पहला संगीत वीडियो, नवकार मंत्र का टीज़र, नेहा मेहता अभिनीत, नीति मोहन द्वारा गाया गया, चिरंतन बी द्वारा रचित और परीन मेहता द्वारा निर्मित, कल रिलीज़ हो रहा है! अधिक अपडेट के लिए बने रहें और हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Mehta (@mehta.neha.sk)

इसके अलावा, नेहा मेहता कुछ दिनों पहले अपने घर पर गणेश उत्सव में व्यस्त थीं। उन्होंने फैन्स को इसके बारे में भी बताते हुए पोस्ट किया, 'मैं ऐसा परिवार पाकर धन्य हुईं जो सार्वभौमिक शक्ति से जुड़ा है।' वैसे तो शो पर नई अंजलि की वापसी हो चुकी है। पर फैन्स अब भी तारक मेहता के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी मिस करते हैं।

chat bot
आपका साथी