कंगना-रंगोली पर तापसी पन्नू का तंज, दोनों मुझसे प्यार करती हैं, लेकिन मैं नहीं
तापसी पन्नू बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं जो कभी घूमा फिरा कर बातें नहीं करती हैं। वह हर बात सीधे और साफ शब्दों में करती हैं। तापसी की रंगोली चंदेल से अक्सर मौखिक जंग चलती रहती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। तापसी पन्नू बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जो कभी घूमा फिरा कर बातें नहीं करती हैं। वह हर बात सीधे और साफ शब्दों में करती हैं। तापसी की कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल से अक्सर मौखिक जंग चलती रहती है। तापसी अक्सर सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और रंगोली चंदेल की आलोचना की शिकार होती रहती हैं। वहीं सांड की आंख फिल्म की अभिनेत्री तापसी भी अपनी पूरी ताकत से इसका जवाब देती रहती हैं।
तापसी और रंगोली की ट्विटर पर चलने वाली मौखिक लड़ाई अक्सर लोगों का ध्यान खिंचती है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक हाल में तापसी पन्नू ने बताया है कि वह रंगोली की ओर से की जाने वाली आलोचना के बारे में क्या सोचती हैं। इसके जवाब में तापसी ने रंगोली चंदेल और कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों उनसे बेहद प्यार करती हैं। इसलिए ही वे अपनी जिंदगी का इतना समय और ध्यान उन पर लगाती हैं। लेकिन दुर्भाग्य से वह कंगना और रंगोली के बारे में ऐसा महसूस नहीं करती हैं। इसलिए वह अपनी जिंदगी का वक्त और ध्यान दोनों को नहीं दे पाती हैं।
View this post on Instagram Am I close enough ......... yet....!!??? #Staring #FavouriteThingToDo A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Nov 19, 2019 at 3:11am PST
तापसी पन्नू के मुताबिक वह ऐसे व्यक्ति के लिए अपना समय नहीं बर्बाद नहीं करना चाहती हैं, जो उसके लिए मायने नहीं रखती हैं। तापसी ने कहा कि कंगना और रंगोली उनके करीब नहीं हैं। इसलिए यह मायने नहीं रखता कि वे क्या कहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू हाल में सांड की आंख में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर थीं। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Nov 16, 2019 at 11:36pm PST