बहन के साथ रशिया में छुट्टियां मना रही हैं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने फैंस को बताया है कि वो अपनी बहन शगुन के साथ रशिया की गलियों में छुट्टिया मना रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:55 PM (IST)
बहन के साथ रशिया में छुट्टियां मना रही हैं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
तापसी पन्नू की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है तभी से तापसी काफी चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इन सबसे दूर इस समय तापसी पन्नू अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें वो फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रही हैं।

तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने फैंस को बताया है कि वो अपनी बहन शगुन के साथ रशिया की गलियों में छुट्टिया मना रही हैं। तापसी ने अपन इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो मकाऊ में घूमती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी बहन शगुन पन्नू भी नजर आ रही हैं।

वहीं तापसी ने एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में अभिनेत्री एक दीवार पर बैठी हुई हैं। यहां से तापीस आसमान की तरफ देख रही हैं। उनके पीछे बोहद खूबसूरत लोकेशन बी नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में तापसी ने लिखा, 'अपने आप को रंगों से घेरने का समय आ गया है, सड़क के किनारे बैठो, आसमान की ओर देखो, एक गहरी सांस लो और कहो "सब ठीक है"! इसके अलावा हैलो माकाऊ! आइए फिर से 'सामान्य' के करीब महसूस करें!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर कई यूजर्ल कमेंट कर तापसी की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनके मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की तस्वीर के साथ ही उनकी बहन शगुन की भी लगेज के साथ तस्वीर नजर आ रही है। इसके अलावा तापसी ने भी अपनी कई तस्वीरें स्टोरी पर भी शेयर की हैं।

बात करें तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री जल्दी ही 'हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तापसी के साथ हर्षवर्धन राणे और विक्रांत मैस्सी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

सारा अली खान ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर, लिखा- 'अब तक यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए हो'

chat bot
आपका साथी